28 April 2026
गर्मी में राहत के साथ दिखना है स्टालिश? तो एक बार जरूर ट्राई करें ये Sleeveless Kurta Sets
हैवी ड्रेसेस
गर्मी के मौसम में जब सूरज का पारा चढ़ने लगता है, तो सबसे बड़ा चैलेंज होता है ऐसे कपड़े ढूंढ़ना जो कंफर्टेबल भी हों और दिखने में स्टाइलिश भी. हैवी ड्रेसेस और टाइट स्लीव्स वाले सूट इस मौसम में काफी परेशान करते हैं
लाइफसेवर
स्लीवलेस कुर्ता सेट्स एक लाइफसेवर की तरह सामने आते हैं. ये न सिर्फ आपको उमस और पसीने से बचाते हैं, बल्कि आपको एक मॉडर्न और एफर्टलेस लुक भी देते हैं.
वॉर्डरोब की जान
स्लीवलेस कुर्ता सेट्स हर मौके के लिए परफेक्ट हैं. ऐसे में आप भी एक नजर डालें इन ऑप्शन्स पर जो इस समर सीजन आपके वॉर्डरोब की जान बन सकते हैं.
फ्लोरल प्रिंटेड
गर्मियों के लिए कॉटन से बेहतर कुछ नहीं. एक पेस्टल कलर का स्लीवलेस कुर्ता जिस पर छोटे-छोटे फ्लोरल प्रिंट्स हों, आपको एकदम फ्रेश लुक देता है. इसे मैचिंग सिगरेट पैंट्स या प्लाजो के साथ पेयर करें.
बोहो वाइब्स
अगर आप थोड़ा आर्टिस्टिक और बोहो लुक पसंद करती हैं, तो इंडिगो या अजरख प्रिंट वाला स्लीवलेस अनारकली कुर्ता चुनें. इसका घेरेदार डिजाइन आपको बहुत लाइट फील कराएगा और स्लीवलेस कट आपके कंधों को एक शार्प लुक देगा.
लिनन सेट
लिनन फैब्रिक अपनी रिच फील के लिए जाना जाता है. एक मोनोक्रोम स्लीवलेस लिनन कुर्ता सेट आपको परफेक्ट लुक दे सकता है. कुर्ते के साथ लूज ट्राउजर्स इसे और भी कंफर्टेबल बनाते हैं.
सिल्क ब्लेंड
किसने कहा कि स्लीवलेस सिर्फ कैजुअल होता है? आप किसी छोटे फंक्शन या पूजा के लिए सिल्क ब्लेंड का स्लीवलेस कुर्ता सेट भी पहन सकती हैं. हल्की एम्ब्रॉयडरी या गोटा-पत्ती का काम इस तरह के कुर्ता सेट को फेस्टिव लुक देता है.
शरारा सेट
अगर आप बोरिंग कट्स से हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ता और शरारा का कॉम्बिनेशन बेस्ट है. ये न सिर्फ पहनने में लाइटवेट होता है, बल्कि आपकी हाइट को भी थोड़ा लंबा दिखाता है.
हाई-स्लिट
आजकल हाई-स्लिट वाले स्लीवलेस कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं. इन्हें आप स्ट्रेट पैंट्स के बजाय अपनी फेवरेट डेनिम या फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ भी पहन सकती हैं. ये एक परफेक्ट फ्यूजन लुक है जो कॉलेज या आउटिंग के लिए बहुत ट्रेंडी लगता है.