01 May 2026

गर्मी में राहत के साथ खास दिखने के लिए पहनें Cotton Saree, पार्टी में लूट लेंगी पूरी महफिल.

पारा 40 के पार 

सूरज दादा ने अपनी तपिश बढ़ा दी है और पारा 40 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में सिल्क, शिफॉन या सिंथेटिक कपड़े पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपना साड़ी प्रेम छोड़ दें.

पसीना भी सोखता

गर्मियों का असली साथी कॉटन है, जो न सिर्फ ग्रेसफुल लुक देता है, बल्कि पसीना भी सोखता है. इस सीजन में खुद को कूल रखने और स्टाइल में बने रहने के लिए आप भी कॉटन साड़ी पहन सकती हैं. 

लखनऊवी चिकनकारी

गर्मियों की बात हो और चिकनकारी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. हल्के पेस्टल कलर्स पर की गई सफेद धागों की कढ़ाई आंखों को ठंडक देती है.

मलमल कॉटन

मलमल को बुनी हुई हवा कहा जाता है. ये फैब्रिक इतना लाइटवेट होता है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपने साड़ी पहनी है. फ्लोरल प्रिंट्स या सिंपल सॉलिड कलर्स में मलमल की साड़ियां समर आउटिंग के लिए बेस्ट हैं.

हेंडलूम चंदेरी

ट्रेडिशनल बुनाई में मॉर्डन का तड़का चाहिए तो, चंदेरी कॉटन साड़ियां आपको जरूर पसंद आएंगी. अगर आपको किसी शादी या पार्टी में जाना है जहां आप ज्यादा हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहतीं, तो चंदेरी कॉटन साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है.

प्रिंटेड कोटा डोरिया

कोटा डोरिया अपनी जालीदार बुनाई के लिए मशहूर है. ये साड़ी इतनी ट्रांसपेरेंट और लाइटवेट होती है कि गर्मी आपको छू भी नहीं पाएगी. इस पर बने लहरिया या ब्लॉक प्रिंट्स इसे बहुत वाइब्रेंट बनाते हैं.

खादी कॉटन

खादी आजकल ग्लोबल फैशन बन चुका है. खादी कॉटन की साड़ियां न सिर्फ नेचर के लिए अच्छी हैं, बल्कि इनका टेक्सचर भी बहुत यूनिक होता है. एक डार्क शेड की खादी साड़ी और उस पर कंट्रास्ट ब्लाउज आपको एक इंटेलेक्चुअल और कॉन्फिडेंट लुक देता है.

कलमकारी कॉटन

अगर आपको रंगों और हाथ से बनी कलाकारी से प्यार है, तो कलमकारी कॉटन साड़ी आपके लिए ही है. इस पर बनी पुरानी आर्ट या बेल-बूटे इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाते हैं. ये साड़ी पहनने में बहुत कंफर्टेबल है और आपकी पर्सनालिटी में चार चांद भी लगा देती है.