02 May 2026
रात की रौनक के साथ लेना है स्ट्रीट फूड का स्वाद? तो ये हैं दुनिया के फेमस 5 Night Markets
स्ट्रीट फूड
जिन्हें रात के सन्नाटे में घूमने और स्ट्रीट फूड का चटकारा लेने में मजा आता है, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, ट्रैवलबैग के एक नए सर्वे ने दुनिया की सबसे बेहतरीन नाइट मार्केट्स की लिस्ट जारी की है.
एशिया का दबदबा
इस लिस्ट में सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी, सिक्योरिटी और टूरिस्ट्स की पसंद को बेस बनाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में एशिया का दबदबा है
न्यूयॉर्क
साथ ही न्यूयॉर्क जैसे मॉडर्न शहर ने भी अपनी जगह बनाई है. आप भी दुनिया के उन 5 नाइट मार्केट्स के बारे में जानें, जहां की रातें दिन से भी ज्यादा हसीन होती हैं.
चटुचक वीकेंड मार्केट
दुनिया के सबसे बड़ी मार्केट्स में शामिल ‘चटुचक’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. यहां आपको स्ट्रीट फूड से लेकर कपड़े, होम डेकोर और लोकल क्राफ्ट्स की इतनी वैरायटी मिलेगी कि आप थक जाएंगे लेकिन दुकानें खत्म नहीं होंगी.
जॉड फेयर्स नाइट मार्केट
बैंकॉक का ‘जॉड फेयर्स’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ये ट्रेडिशनल मार्केट का एक मॉडर्न और स्टाइलिश अवतार है. यहां थाई स्ट्रीट फूड के साथ-साथ आपको इंटरनेशनल डिशेज भी मिलेंगी.
क्वींस नाइट मार्केट
एशियाई मार्केट के दबदबे के बीच न्यूयॉर्क की ‘क्वींस नाइट मार्केट’ ने अपनी खास पहचान बनाई है. हर महीने करीब 74,000 लोग इसे ऑनलाइन सर्च करते हैं और टिकटॉक पर भी इसकी जबरदस्त धूम है.
पेटालिंग स्ट्रीट मार्केट
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की धड़कन कही जाने वाली ‘पेटालिंग स्ट्रीट’ अपनी शानदार शॉपिंग लेन और शाम की बीच के लिए फेमस है. यहां लोग न सिर्फ सस्ते सामान की खरीदारी के लिए आते हैं, बल्कि यहां मिलने वाले लोकल स्नैक्स और स्ट्रीट एम्बिएंस का मज़ा भी लेते हैं.
निंग्ज़िया नाइट मार्केट
ताइवान की ‘निंग्ज़िया’ मार्केट उन लोगों के लिए है जो शॉपिंग से ज्यादा खाने के शौकीन हैं. ये बाजार थोड़ा छोटा है, लेकिन यहां का फोकस पूरी तरह से ट्रेडिशनल ताइवानी डिसेस पर है. अगर आप असली और ट्रेडिशनल स्वाद की तलाश में हैं, तो यहां की गलियां आपको निराश नहीं करेंगी.