03 May 2026
OTT पर देखें ये धांसू सीरीज, नहीं रहेगा कोई भी वीकेंड पर अकेला.
लिविंग रूम
बेरहम गर्मी और ऊपर से लॉन्ग वीकेंड! ऐसे में बाहर जाकर पसीना बहाने से बेहतर है कि घर के लिविंग रूम में पॉपकॉर्न के साथ ओटीटी की नई दुनिया में खो जाया जाए.
नेटफ्लिक्स
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, ज़ी5 और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, क्राइम और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगा है.
द केरल स्टोरी 2
साल 2023 की सुपरहिट फिल्म द केरल स्टोरी का ये सीक्वल तीन नई लड़कियों की कहानी लेकर आया है. इसमें एक आईएएस एस्पिरेंट, एक एथलीट और एक टीनएज इन्फ्लुएंसर है, जो प्यार के लिए अपने परिवार से बगावत कर देती हैं.
ग्लोरी
स्पोर्ट्स और क्राइम का कॉम्बिनेशन पसंद है? तो नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ आपके लिए ही है. कहानी एक बॉक्सिंग कोच की है जिसका ओलंपिक का सपना तब टूट जाता है जब उसके स्टार एथलीट का मर्डर हो जाती है.
अनदेखी: द फाइनल बैटल
एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसने पिछले तीन सीजन से सबको बांधे रखा है, अब अपनी एंडिंग की तरफ बढ़ चुकी है. सोनी लिव की पॉपुलर वेब सीरीज ‘अनदेखी’ का चौथा और आखिरी सीजन रिलीज हो गया है.
सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2
प्रशांत और जिम्मी की कहानी अब और भी खतरनाक मोड ले चुकी है. मुंबई की चकाचौंध में एक एक्टर बनने का स्ट्रगल और दूसरी तरफ रियल एस्टेट का एम्पायर. ज
स्वैप्ड
अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये एनिमेटेड कॉमेडी शो बेस्ट है. एक छोटा सा जंगली जानवर और एक शाही पक्षी, जो दुश्मन हैं. दोनों, जादू की वजह से एक-दूसरे की बॉडी में बदल जाते हैं.
मैन ऑन फायर
एक्शन लवर्स के लिए ये वेब सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है. कहानी एक एक्स सिपाही जॉन क्रीसी की है, जो अपनी पुरानी यादों के बोझ से दबा हुआ है. वो एक लड़की का बॉडीगार्ड बनता है, लेकिन जल्द ही एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन जाता है.