07 May 2026
पासपोर्ट की नहीं है कोई जरूरत, भारत की ये जगह देती हैं यूरोप जैसी वाइब.
हसीन वादियां
ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि एक बार स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में घूमें या स्कॉटलैंड के पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताएं. लेकिन जब बात बजट और वीजा की आती है, तो अक्सर हम अपने कदम पीछे खींच लेते हैं.
हसीन वादियां
ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि एक बार स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में घूमें या स्कॉटलैंड के पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताएं. लेकिन जब बात बजट और वीजा की आती है, तो अक्सर हम अपने कदम पीछे खींच लेते हैं.
खज्जियार
हिमाचल प्रदेश के खज्जियार को ऑफिशियली ‘मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. यहां के बड़े हरे-भरे मैदान, बीच में एक खूबसूरत झील और चारों तरफ देवदार के ऊंचे-ऊंचे घने पेड़ और जंगल आपको सीधे यूरोप के गांवों की याद दिलाएंगे.
औली
अगर आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियां और स्कीइंग का शौक है, तो उत्तराखंड का औली आपके लिए जन्नत है. सर्दियों के मौसम में जब यहां की ढलानों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ जाती है, तो ये जगह बिल्कुल यूरोप के आल्प्स पहाड़ों जैसी दिखने लगती है.
कूर्ग
कर्नाटक के कूर्ग को अक्सर ‘स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. यहां की धुंध भरी पहाड़ियां, चाय और कॉफी के बागान और चारों ओर फैली हरियाली स्कॉटिश हाईलैंड्स की याद दिलाती है.
तवांग
अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी ऊंचाइयों और बर्फीले पहाड़ों के लिए जाना जाता है. यहां के मठ और चारों तरफ फैली पहाड़ियां आपको यूरोप के आल्प्स की याद दिलाएंगी. तवांग की खूबसूरती इतनी खास है कि आपको लगेगा ही नहीं कि आप भारत में हैं.
मुन्नार
केरल का मुन्नार अपनी घुमावदार पहाड़ियों और मीलों तक फैले चाय के बागानों के लिए मशहूर है. मुन्नार का ठंडा क्लाइमेट और हरियाली आपको यूरोप के किसी शांत कंट्रीसाइड की याद दिलाएगी. मानसून के टाइम तो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है.