07 May 2026
इस वीकेंड पर देखें OTT पर ये खास वेबसीरीज.
यादगार वीकेंड
मई का महीना और ऊपर से शुक्रवार. ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड को यादगार बनाने के लिए किसी खास फिल्म या सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए.
जबरदस्त डोज़
8 मई को नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है. एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरी ये कई नई रिलीज आपकी स्क्रीन पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
डकैत
एक्शन लवर्स के लिए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ एक शानदार गिफ्ट है. ये एक एक्शन थ्रिलर है जो हरिदास नाम के एक फरार कैदी की कहानी कहती है. हरिदास को लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड सरस्वती ने उसे धोखा दिया है और वो इसका बदला लेना चाहता है.
लुक्खे
चंडीगढ़ की गलियों और वहां के अंडरग्राउंड म्यूजिक की दुनिया पर बेस्ड फिल्म ‘लुक्खे’ इस हफ्ते रिलीज़ हो रही है. ये एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है जो दो उभरते हुए रैपर्स के बीच की भयंकर दुश्मनी को दिखाती है.
माय रॉयल नेमेसिस
अगर आपको कोरियन ड्रामा यानी के-ड्रामा पसंद है, तो ‘माय रॉयल नेमेसिस’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. ये एक फैंटेसी रोमांस ड्रामा है जिसमें जोसियन काल की एक लड़की कांग डान-शिम मौत को मात देकर सीधे आज के सियोल में एक एक्ट्रेस की बॉडी में आ जाती है.
रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स
शैलबी वैन पेल्ट के फेमस नोवल पर बेस्ड ये फिल्म दिल को छू लेने वाली कहानी है. टोवा सुलिवन नाम की एक विधवा महिला की कहानी, जो एक एक्वेरियम में काम करती है. वहां उसकी दोस्ती मार्सेलस नाम के एक स्मार्ट ऑक्टोपस से होती है.
M.I.A
M.I.A फ्लोरिडा के ड्रग एम्पायर के खात्मे के बाद जिंदा बची एट्टा ‘टाइगर’ जोन्ज की कहानी है. अपनी फैमिली की मौत का बदला लेने के लिए वो मियामी के अंडरवर्ल्ड में कदम रखती है. देखते ही देखते वो एक पावरफुल क्वीनपिन बन जाती है.
नो प्लेस टू बी सिंगल
रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए इटालियन फिल्म ‘नो प्लेस टू बी सिंगल’ हाजिर है. ये कहानी एलिसा नाम की एक सिंगल मदर की है जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका बचपन का दोस्त मिशेल वापस लौट आता है.