08 May 2026
ये हैं भारत के बेहतरीन Destination Wedding, जानें क्यों हैं खास.
उदयपुर, राजस्थान
अगर आप अपनी शादी में राजा-महाराजाओं वाली रॉयलनेस चाहते हैं, तो राजस्थान के उदयपुर से बेहतर और कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता. इस जगह को ‘ईस्ट का वेनिस’ भी कहा जाता है. यहां की खूबसूरत झीलें और उनके किनारे बने शानदार महल आपकी शादी को एक बिग बजट फिल्म जैसा लुक देते हैं.
गोवा
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें महलों की सीरियसनेस से ज्यादा समंदर की लहरें और खुली हवा पसंद है, तो गोवा आपके लिए जन्नत है. गोवा सिर्फ एक वेकेशन स्पॉट नहीं है, बल्कि ये बैचलर पार्टी से लेकर शादी तक के लिए एक ऑल इन वन डेस्टिनेशन है.
जोधपुर, राजस्थान
राजस्थान का एक और रत्न है जोधपुर. ‘ब्लू सिटी’ के नाम से फेमस ये शहर अपनी बड़ी-बड़ी हवेलियों और किलों के लिए जाना जाता है. अगर आप एक बहुत बड़े लेवल पर शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जोधपुर आपको निराश नहीं करेगा. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपनी ग्रेंड वेडिंग के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को ही चुना था.
हैवलॉक आइलैंड, अंडमान
अगर आप पूरी तरह से प्राइवेट और शांत माहौल में शादी करना चाहते हैं, उनके लिए हैवलॉक आइलैंड एक हिडन जैम है. बंगाल की खाड़ी के बीचों-बीच ये आइलैंड अपने सफेद रेत और फिरोजी पानी के लिए फेमस है.
शिमला, हिमाचल प्रदेश
पहाड़ों की खूबसूरती में कुछ तो मैजिकल होता है. यही वजह है कि अब लोग पहाड़ों में रहने के साथ-साथ वहां शादी करने का सपना भी देखते हैं. ऐसे में अगर आपको भी समंदर से ज्यादा पहाड़ पसंद हैं, तो शिमला एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है.
नैनीताल, उत्तराखंड
उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और चारों तरफ फैली हरियाली के लिए हमेशा से फेमस रहा है. यहां की हवाओं में ही प्यार घुला हुआ है. नैनीताल में कई बेहतरीन वेन्यू हैं, जहां आप अपनी शादी की पार्टी होस्ट कर सकते हैं.
आगरा, उत्तर प्रदेश
आगरा में ऐसे कई लग्जरी होटल और रिसॉर्ट्स हैं जिनकी बालकनी से सीधे ताजमहल की झलक दिखाई देती है. इमेजिन कीजिए कि आपकी शादी की तस्वीरों के बैकग्राउंड में ‘दुनिया का सातवां अजूबा’ ताजमहल है.
जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड
नेचर लवर्स के लिए जिम कॉर्बेट एक अनोखा और बेहतरीन डेस्टिनेशन है. पहाड़ों की तलहटी और कोसी नदी के किनारे ये नेशनल पार्क एक पीसफुल और नेचुरल वेडिंग के लिए बेहतरीन है.
खजुराहो, मध्य प्रदेश
अगर आप अपनी शादी को एक कल्चरल और हिस्टोरिकल इम्पोर्टेंस देना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश की खजुराहो एक शानदार जगह है. यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल यहां के मंदिर अपनी अद्भुत कार्विंग और हिस्ट्री के लिए दुनिया भर में फेमस हैं.
कोवलम, केरलम
साउथ इंडिया की बात करें तो केरलम का कोवलम अपनी खूबसूरत बीच लाइन्स के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है. ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहे जाने वाले केरलम की नेचुरल खूबसूरती आपकी शादी को एक डिवाइन फीलिंग देती है.
कोवलम, केरलम
साउथ इंडिया की बात करें तो केरलम का कोवलम अपनी खूबसूरत बीच लाइन्स के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है. ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहे जाने वाले केरलम की नेचुरल खूबसूरती आपकी शादी को एक डिवाइन फीलिंग देती है.