Home Latest News & Updates Stock Market Today: शेयर मार्केट धड़ाम! 900 अंकों से अधिक गिरा सेंसेक्स, 23900 के नीचे आया निफ्टी

Stock Market Today: शेयर मार्केट धड़ाम! 900 अंकों से अधिक गिरा सेंसेक्स, 23900 के नीचे आया निफ्टी

by Amit Dubey
0 comment
Stock Market Today

Stock Market Today: सोमवार को निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ खुला. इसकी आज की ओपनिंग 23,970.10 रही. मार्केट खुलते ही यह कुछ देर में 23,895 तक गिर गया.

Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान बाजार के कई शेयरों में तेजी तो कई में गिरावट देखी जाती है. इस बीच पिछले हफ्ते में 8 मई शुक्रवार को आखिरी दिन का कारोबार करने के बाद आज सोमवार को शेयर बाजार खुला है. इसमें अभी बड़ी गिरावट देखी है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक गिर चुका है, वहीं निफ्टी लाल निशान में एक फीसदी गिरावट के साथ 23,924 पर कारोबार करते हुए दिखा है.


मार्केट एक्सपर्ट ने इस गिरावट की वजह हाल ही में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराना भी बताया है. बता दें कि पिछले ट्रेडिंग सेशन में भी स्टॉक मार्केट में गिरावट दर्ज की गई थी और बाजार के दोनों खास इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 लाल निशान में बंद हुए थे. शुक्रवार को 30 शेयरों वाला सेसेंक्स 0.66 फीसदी यानी कि 516 अंकों से अधिक गिरकर 77,328.19 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 150 अंकों से अधिक गिरकर 24,176.15 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी रही शुरुआत

सबसे पहले यहां बात 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करते हैं. यह आज लाल निशान में 76,638.09 पर खुला. इसकी शुरुआती गिरावट 800 से अधिक अंकों की रही. अभी यह लाल निशान में 921 अंकों की गिरावट के साथ 76,407.18 पर कारोबार करते हुए दिखा है. इसमें सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 1.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

अब बात निफ्टी की करते हैं. सोमवार को निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ खुला. इसकी आज की ओपनिंग 23,970.10 रही. मार्केट खुलते ही यह कुछ देर में 23,895 तक गिर गया. इसमें भी एक फीसदी से अधिक की सुस्ती दिखी. सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर निफ्टी 1.11 फीसदी गिरावट के साथ 23,907.65 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 260 अंकों से अधिक की सुस्ती दिखी.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से मात्र 4 में तेजी

स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से मात्र चार में तेजी दिखी है. इनमें HCLTech में 0.48 फीसदी की तेजी, एनटीपीसी में 0.42 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 0.10 फीसदी और इंफोसिस में 0.06 फीसदी की तेजी दिखी है. बाकी टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड समेत कुल 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है.

ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को इनकार किया

पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों को काफी प्रभावित किया है. बीते दिनों ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत की अच्छी खबरों ने मार्केट को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई थी, लेकिन अब यह बातचीत फिर से तनाव में आ गई है. इसकी बड़ी वजह ट्रंप के द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को इनकार कर देना है. इसकी वजह से मार्केट फिर से गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखी है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इसी बेबाकी के साथ ईरान के शांति प्रस्ताव को एक सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दी है. अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने लिखा, “मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित ‘प्रतिनिधियों’ की प्रतिक्रिया पढ़ी है. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आई – यह पूरी तरह अस्वीकार्य है!” वहीं, इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर करीब 50 वर्षों से अमेरिका के साथ खेल खेलने का आरोप लगाया था. उन्होंने आगे कहा, “अब वे हंस नहीं पाएंगे.”

ट्रंप ने एक अमेरिकी मीडिया आउटलेट को बताया, “मुझे उनका पत्र पसंद नहीं आया. यह अनुचित है. मुझे उनकी प्रतिक्रिया भी पसंद नहीं आई.” हालांकि, उन्होंने ईरानी प्रतिक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. ट्रंप ने कहा, “वे 47 वर्षों से कई देशों के साथ संपर्क साधते आ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर बंगाल में बैंक बंद, आपके शहर का क्या है हाल?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?