12 May 2026
छोटे फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये Anarkali कुर्ता सेट्स, नहीं हटेगी लोगों की नजर.
फैशन की बात
गर्मियों का मतलब है, हल्के कपड़े, पेस्टल कलर्स और ढेर सारा कंफर्ट. ऐसे में जब फैशन की बात आती है, तो अनारकली कॉटन कुर्ता सेट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
अनारकली कुर्ता सेट्स
ये न सिर्फ आपको एक रॉयल लुक देते हैं, बल्कि गर्मी में कंफर्टेबल भी रखते हैं. यही वजह है कि आज आपके लिए इस सीजन के कुछ मस्ट हैव अनारकली कुर्ता सेट्स का कलेक्शन लेकर आए हैं.
फ्लोरल प्रिंट
गर्मी और फूलों का पुराना नाता है. फ्लोरल प्रिंट वाले अनारकली सूट्स इस सीजन की सबसे बड़ी पसंद हैं. इसके साथ एक मैचिंग दुपट्टा और मोजरी आपके लुक को परफेक्ट बना सकती है.
चिकनकारी
अगर आप कुछ क्लासी ढूंढ रही हैं, तो पेस्टल शेड्स जैसे कि लेमन येलो, मिंट ग्रीन या पाउडर ब्लू में चिकनकारी वर्क वाला अनारकली सेट चुनें. ये शाम की पार्टी या ऑफिस मीटिंग्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
अंगरखा स्टाइल
पुराने स्टाइल को मॉर्डन ट्विस्ट देने के लिए अंगरखा पैटर्न वाले कॉटन अनारकली सेट्स ट्राई कर सकती हैं. इसकी डोरी और टैसल्स आपके सिंपल से लुक में भी जान फूंक देंगे.
ब्लॉक प्रिंट
राजस्थानी ब्लॉक प्रिंट और किनारों पर हल्की गोटा पट्टी का काम वाला अनारकली सूट आपको एक ट्रेडिशनल फील देगा. इसे आप छोटे-मोटे फंक्शन या पूजा-पाठ के दौरान पहन सकती हैं.
मोनोक्रोम मैजिक
आजकल सिर से पैर तक एक ही कलर पहनने का ट्रेंड बहुत पॉपुलर है. एक सॉलिड कलर का अनारकली सेट और उसके साथ सिल्वर झुमके आपको एक परफेक्ट देसी गर्ल लुक देंगे.