14 May, 2026
आरव
आरव का मतलब होता है शांत और समझदार. आरव नाम बुद्धि, स्थिरता और शांति को दिखाता है. आरव नाम को बोलना भी आसान है.
आद्विक
अद्विक का मतलब है अनोखा या अपनी तरह का अकेला. संस्कृत से जुड़ा यह नाम पहचान, काबिलियत और आत्मविश्वास को दिखाता है.
अनाया
‘अनाया का मतलब है देखभाल करने वाली, दयालु और भगवान द्वारा सुरक्षित. यह सुंदर संस्कृत नाम दया और इमोशन्स का प्रतीक है.
अर्जुन
अर्जुन, महाभारत के महान योद्धा से प्रेरित नाम है, जिसका मतलब है तेज, चमकदार और हिम्मतवाला. यह नाम ताकत, फोकस और पक्के इरादे को दिखाता है.
आध्या
आध्या का मतलब है पहली शक्ति या शुरुआत. देवी दुर्गा से जुड़ा यह संस्कृत नाम ताकत, क्रिएटिविटी और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है.
अथर्व
अथर्व नाम अथर्व वेद से लिया गया है, जो ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. यह संस्कृत नाम बुद्धिमत्ता और शांति को दर्शाता है.
अवनि
संस्कृत में अवनि का मतलब पृथ्वी या प्रकृति मां होता है. यह सुंदर नाम पोषण देने वाली ऊर्जा, स्थिरता और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है.
अयान
अयान का अर्थ है ईश्वर का उपहार या आशीर्वाद. यह प्यारा संस्कृत नाम पॉजिटिविटी, किस्मत और आध्यात्मिक कृपा का प्रतीक है.
अमाया
संस्कृत में अमाया का मतलब है सच्चा, ईमानदार और निष्कपट. अमाया उन पैरेंट्स के लिए अच्छा है, जो अपने बच्चे का नाम यूनिक और मॉडर्न रखना चाहते हैं.