14 May 2026

सिंपल हेयरस्टाइल भी बनाएंगे आपके लुक को शानदार,  एक बार जरूर देखें.

संभालना आसान नहीं

गर्मियों के मौसम में बालों को स्टाइल करना अक्सर मुश्किल लगने लगता है. पसीना, चिपचिपाहट और गर्म हवा की वजह से खुले बालों को संभालना आसान नहीं होता.

ग्लैमरस और ट्रेंडी

ज्यादातर लड़कियां सिंपल बन, पोनीटेल या ब्रेडेड हेयरस्टाइल चुनते हैं. लेकिन अगर इन्हीं आसान हेयरस्टाइल में थोड़ा स्टाइल जोड़ दिया जाए, तो आपका पूरा लुक मिनटों में ग्लैमरस और ट्रेंडी दिख सकता है.

सिंपल हेयरस्टाइल

इस समर सीजन कुछ स्टाइलिश हेयर एक्सेसरीज आपके सिंपल हेयरस्टाइल को फैशनेबल बनाने का काम कर सकती हैं. खास बात ये है कि इन्हें यूज करना भी काफी ईजी होता है.

क्लॉ क्लिप

इन दिनों क्लॉ क्लिप फिर से ट्रेंड में है. गर्मियों में मैसी बन या हॉप-अप हेयरस्टाइल के साथ क्लॉ क्लिप बहुत स्टाइलिश लगती है. ये बालों को कंफर्टेबल तरीके से बांधती भी है और आपके लुक को फैशनेबल टच भी देती है.

स्क्रंची

सिंपल और नॉर्मल रबर बैंड की जगह अगर आप साटिन या ऑर्गेंजा स्क्रंचीज का इस्तेमाल करें, तो आपकी पोनीटेल भी काफी ट्रेंडी दिख सकती है. बड़े और फ्लफी स्क्रंचीज इन दिनों कॉलेज और कैजुअल आउटिंग लुक में खूब पसंद किए जा रहे हैं.

हेयर बैंड

गर्मियों में फ्रिजी बालों को संभालने के लिए हेयर बैंड सबसे ईजी और स्टाइलिश ऑप्शन है. प्रिंटेड, नॉटेड या पैडेड हेयर बैंड कैजुअल ड्रेस से लेकर वेस्टर्स आउटफिट तक, हर लुक में अच्छा लगता है.

मिनी क्लिप्स

छोटी कलरफुल या पर्ल मिनी क्लिप्स इस टाइम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं. फ्रंट सेक्शन में इन क्लिप्स को लगाकर आप बहुत क्यूट लुक पा सकती हैं.

रिबन एक्सेसरीज

अगर आप अपने हेयरस्टाइल को थोड़ा सॉफ्ट टच देना चाहती हैं, तो रिबन एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं. हाई पोनीटेल, ब्रेड या बन के साथ ये बेहद खूबसूरत लगती हैं. ये सिंपल हेयरस्टाइल को भी क्लासी बना देती है.

पर्ल पिन्स

छोटी-छोटी पर्ल हेयर पिन्स हर उम्र की लड़कियों पर अच्छी लगती हैं. इन्हें साइड पार्टेड हेयर , लो बन या स्लीक हेयरस्टाइल के साथ लगाया जा सकता है. ये एक्सेसरीज खासतौर पर समर पार्टीज और फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट रहती हैं.