17 May, 2026

NEET स्टूडेंट्स ध्यान दें! जानें Re-Exam से जुड़े ये 10 लेटेस्ट अपडेट

री-एग्जामिनेशन डेट

NEET-UG री-एग्जामिनेशन 21 जून (रविवार) को होगा. परीक्षा 13 भाषाओं में पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में होगी.

 15 मिनट बढ़े

परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है. यह दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी, जिसमें परीक्षा की फॉर्मैलिटीज का समय भी शामिल है.

डिटेल्स बाद में मिलेंगी

एडमिट कार्ड, शहर की जानकारी और दूसरी डिटेल्स बाद में, 14 जून तक बताई जाएंगी. रिजल्ट की तारीख अभी तक बताई नहीं गई है.

15 मई से 21 मई

स्टूडेंट्स को अपना अभी का पता अपडेट करने और अपने पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने के लिए 15 मई से 21 मई (रात 11.50 बजे तक) का समय दिया गया है.

पता और शहर

कैंडिडेट्स अपने पहले और दूसरे पसंदीदा परीक्षा शहर बता सकते हैं. जो कैंडिडेट यह सुविधा नहीं चुनते हैं, उनके शहर का मौजूदा विकल्प ही रहेगा.

 पता और शहर 

अभी के पते और शहर के विकल्प के अलावा किसी भी जानकारी में सुधार की इजाजत नहीं होगी.

 21 मई से पहले भरे फॉर्म

स्टूडेंट्स समय रहते अपना री-एग्जाम का फॉर्म भर दें. 21 मई के बाद आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे. 

कोई फीस नहीं 

कैंसिल हुए टेस्ट के लिए दी गई एग्जामिनेशन फीस वापस कर दी जाएगी. दोबारा एग्जाम के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी.

CBT मोड

एग्जाम में सुधार के तहत अगले साल से NEET-UG को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में शिफ्ट कर दिया जाएगा.