18 May 2026

वेडिंग सीजन में ट्रेंड करते हैं ये Antique Earrings, आपके लुक को भी बना देंगे खास.

हर लुक खास

शादी के बाद हर नई दुल्हन चाहती है कि उसका हर लुक खास और स्टाइलिश लगे. चाहे फैमिली फंक्शन हो, पहली रसोई, ऑफिस पार्टी या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग, हर मौके पर जूलरी लुक को खास बना देती है.

लॉन्ग गोल्ड ईयररिंग्स

स समर सीजन में एंटीक लटकन वाले लॉन्ग गोल्ड ईयररिंग्स तेजी से ट्रेंड में हैं. खास बात ये है कि ये डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न आउटफिट्स पर भी काफी खूबसूरत लगते हैं.

टेंपल जूलरी ईयररिंग्स

अगर आपको साउथ इंडियन रॉयल लुक पसंद है तो टेंपल जूलरी डिजाइन वाले एंटीक ईयररिंग्स इस सीजन जरूर ट्राई करें. इनमें देवी-देवताओं वाली बारीक नक्काशी और गोल्ड फिनिश काफी क्लासी लगती है.

पर्ल लॉन्ग ईयररिंग्स

इस समर पर्ल और छोटे-छोटे गोल्ड लटकन वाले ईयररिंग्स भी काफी ट्रेंड में हैं. ये डिजाइन चेहरे को लंबा दिखाते हैं. साड़ियों, चिकनकारी सूट और फ्लोरल आउटफिट्स के साथ ये बहुत खूबसूरत लगते हैं.

कुंदन गोल्ड डिजाइन

नई दुल्हनों के बीच कुंदन वर्क वाले लॉन्ग ईयररिंग्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. गोल्ड बेस पर रेड, ग्रीन और व्हाइट स्टोन का कॉम्बिनेशन इन्हें रिच लुक देता है.

झुमका ईयररिंग्स

इन दिनों लॉन्ग चेन के साथ झुमका डिजाइन वाले ईयररिंग्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. ये डिजाइन हेवी नेकलेस के बिना भी आपका लुक कंप्लीट कर देते हैं.

एंटीक डिजाइन

जो लड़कियां ट्रेडिशनल में थोड़ा फ्यूजन पसंद करती हैं, उनके लिए ऑक्सीडाइज्ड एंटीक गोल्ड ईयररिंग्स बेस्ट हैं. इन्हें इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, कॉटन साड़ियों और प्लेन कुर्तों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

फ्लोरल ईयररिंग्स

समर सीजन में फ्लोरल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. गोल्ड में बने फ्लोरल पैटर्न वाले लॉन्ग ईयररिंग्स हल्के भी होते हैं और ट्रेंडी भी लगते हैं. डे टाइम फंक्शन्स और ब्रंच पार्टी के लिए ये डिजाइन बढ़िया हैं.