22 May, 2026

शाम को लगे भूख तो बनाएं टेस्टी दही के शोले, जानें रेसिपी

दही के शोले

शाम को कुछ मजेदार खाने का मन होता है. ऐसे में आप घर पर टेस्टी दही के शोले बना सकते हैं. यह डिश आपके बच्चों को भी पसंद आएगी.

दही का पानी निकालें

घर पर दही शोले बनाने के लिए, सबसे पहले 2 कप ताज़ा, गाढ़ी दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 3-4 घंटे के लिए लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए.

पनीर मिक्स करें

इसके बाद गाढ़ी दही में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज़, शिमला मिर्च, गाजर और हरा धनिया डालें.

मिक्सचर बनाएं

स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

ब्रेड को पतला बेल लें

इसके बाद, ब्रेड का एक स्लाइस लें और चाकू से किनारों को काट लें. साथ ही, ब्रेड को बेलन से पतला बेल लें, ताकि तलते समय यह कम तेल सोखें.

फिलिंग करें

ब्रेड को नरम करने के लिए, किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं और फिर बेली हुई ब्रेड के बीच में 1-2 चम्मच दही का मिक्सचर रखें.

रोल करें

 ब्रेड को कसकर रोल करें और किनारों को बंद कर दें ताकि मिक्सचर बाहर न गिरे. रोल करने के बाद, ब्रेड के किनारों को टॉफ़ी की तरह रोल करें.

फ्राई करें

इसके बाद, एक पैन में तेल गरम करके रोल्स को सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.

 गरमागरम परोसें

इसके बाद उन्हें बीच से तिरछा काट लें और हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें.