23 May 2026

गर्मियों में खूब पसंद आ रहे हैं इस तरह के ब्लाउज डिजाइन, साड़ी के लुक को बना देगा और भी स्टाइलिश.

कंफर्टेबल

गर्मी के मौसम में वर्ल्ड में ऐसे ब्लाउज ट्रेंड कर रहे हैं जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ काफी ज्यादा स्टाइलिश भी हैं. 

डोरी ब्लाउज

बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड कभी नहीं जाता. खासकर डोरी वाले ब्लाउज गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. पीछे लगी पतली डोरियां लुक को एलिगेंट और ग्लैमरस बनाती हैं.

प्रिंसेस कट ब्लाउज

प्रिंसेस कट ब्लाउज क्लासी लुक के लिए जाना जाता है. यह डिजाइन बॉडी को स्लिम और स्मार्ट लुक देता है. सिल्क, ऑर्गेंजा और कॉटन साड़ी के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है.

फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज

अगर आप अपने साड़ी लुक में थोड़ा ड्रामा और फन एड करना चाहती हैं, तो फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसकी फ्लोई स्लीव्स गर्मियों में लाइट और स्टाइलिश फील देती हैं.

पफ स्लीव ब्लाउज

90s फैशन का पफ स्लीव ट्रेंड अब फिर से वापस आ चुका है. ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक को शानदार तरीके से मिक्स करता है. अच्छी बात ये है कि इस तरह के ब्लाउज हर साड़ी के साथ परफेक्टी तरीके से मिस्क हो जाते हैं.

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन हमेशा से एवरग्रीन रहा है. बॉलीवुड से लेकर वेडिंग फैशन तक हर जगह ये ट्रेंड में रहता है. आप भी अपनी पार्टी वियर साड़ियों को इस तरह के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं.

शीयर नेट ब्लाउज

नेट और शीयर फैब्रिक वाले ब्लाउज इस गर्मी में फैशन लवर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. लाइट ट्रांसपेरेंट डिजाइन साड़ी लुक में ग्लैम टच एड कर देता है.