25 May, 2026

घर में हर जगह दिख रहे हैं कॉकरोच? छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

गंभीर बीमारियां

कॉकरोच गंभीर बीमारियां, बैक्टीरिया और एलर्जी फैलाते हैं. वे गंदे नालों और कचरे  में पनपते हैं और फिर घर को इन्फेक्ट करते हैं. 

घरेलू उपाय

कॉकरोच ज़्यादातर आपके घर में खाना और सुरक्षित छिपने की जगहों को तलाशते हैं.उनसे पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए, ये आसान और असरदार तरीके आजमाएं.

बेकिंग सोडा और चीनी 

बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे अंधेरे कोनों, सिंक के नीचे और कैबिनेट में छिड़क दें. 

बेकिंग सोडा और चीनी 

कॉकरोच चीनी की गंध से आकर्षित होंगे और इसे खा लेंगे, जिससे वे मर जाएंगे.इसे एक बार जरूर फॉलो करें.

बोरिक एसिड का इस्तेमाल 

बोरिक एसिड और चीनी को आटे में गूंथ लें, छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें कोनों में रख दें. यह कॉकरोच को खत्म करने का एक बहुत पुराना और असरदार तरीका है.

तेज पत्ता और लौंग 

तेज पत्ते की तेज गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं. आप इसे अपने किचन और अलमारी में रख सकते हैं.

विनेगर स्प्रे

विनेगर को पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल से सिंक, नालियों और सीवर में स्प्रे करें. इससे कॉकरोच भागते हैं.

साफ-सफाई का ध्यान रखें

सोने से पहले सारे गंदे बर्तन धोकर सोएं.किचन का सिंक सूखा होना चाहिए. गंदे बर्तनों पर रात में कॉकरोच आ जाते हैं और बाकी चीजों को गंदा करते हैं.

गीला कचरा ने छोड़ें

रात में घर के अंदर गीला कचरा (सब्जियों के छिलके, बचा हुआ खाना) न छोड़ें. डस्टबिन का ढक्कन हमेशा बंद रखें.