1 June, 2026
भीषण गर्मी
गर्मी ने सबकी हालत खराब कर दी है. चिलचिलाती गर्मी में पंखे की हवा तो महसूस ही नहीं होती.
कूलर की हवा
जिनके घर में एसी नहीं होता, उनके लिए सबसे बड़ा सहारा तो कूलर ही है. लेकिन गर्मी बढ़ने के बाद उसकी हवा भी कम लगती है.
कूलर ठीक करें
अगर आपको भी लगता है कि आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा, तो आज ही ये जरूरी काम करें.
गंदे कूलिंग पैड
गंदे कूलिंग पैड की वजह से कूलर गर्म हवा देता है,इसलिए कूलिंग पैड को साफ रखना बहुत जरूरी है. आज ही अपना कूलिंग पैड साफ करें.
कूलिंग पैड
अगर आप पैड पर हल्का गीला सूती कपड़ा लगाते हैं, तो कूलिंग और बढ़िया होगी.
कमरे में न रखें
इसके साथ ही कूलर को सीधी धूप से दूर रखें. इसके अलावा कूलर को हमेशा खिड़की या दरवाजे के पास रखना चाहिए ना कि कमरे के अंदर.
पानी की टंकी
यह भी ध्यान दें कि टंकी का पानी गंदा ना हो,अगर पानी गंदा हो तो उसे बदल देना चाहिए. बहुत ज्यादा गर्मी में कूलर की टंकी में बर्फ के टुकड़े डालने से हवा ठंडी आती है.
पानी का पम्प
साथ ही अगर पम्प धीमा काम कर रहा है तो उसे खोलकर साफ करना चाहिए. समय-समय पर पूरा कूलर साफ करना चाहिए.
हनीकॉम्ब पैड
अच्छी कूलिंग के लिए साधारण घास के पैड की जगह हनीकॉम्ब पैड का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे ठंडी हवा आती है.