3 June, 2026

मेहंदी से रिसेप्शन तक, Indian Wedding में पहनें ये स्टाइलिश कपड़ें

इंडियन वेडिंग 

इंडियन वेडिंग सिर्फ एक दिन का फंक्शन नहीं होती, बल्कि ये कई कलरफुल रस्मों और सेलिब्रेशन की शानदार जर्नी है.

यूनीक ड्रेसस 

अपने घर की शादियों का तो मजा ही अलग होता है. अगर आपके घर में भी किसी की शादी होने वाली है, तो आप ये यूनीक ड्रेसस पहन सकती हैं.

मेहंदी फंक्शन

अगर आपके घर की शादी है तो प्रिंटेड कुर्ता सेट या शरारा पहन सकती हैं. ग्रीन, येलो, ऑरेंज और पिंक जैसे रंग इस मौके पर खूब जंचते हैं.

संगीत नाइट

संगीत नाइट के लिए सीक्विन वाला अनारकली, हेवी लहंगा या स्टाइलिश साड़ी अच्छा ऑप्शन हैं. वेलवेट, सिल्क, नेट और सीक्विन जॉर्जेट जैसे फैब्रिक इस मौके की रौनक बढ़ाते हैं.

संगीत नाइट

कलर्स की बात करें तो ज्वेल टोन, मेटैलिक शेड्स और डार्क फेस्टिव कलर्स इस मौके के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.

शादी के फेरे

शादी के फेरे सबसे मेन इवेंट होता है. अपने घर की शादी में आप आइवरी, पीच, गोल्ड और ब्लश पिंक करल का हेवी ट्रेंडिंग लहंगा ही पहनें.

शादी के फेरे

अगर आप गेस्ट बनकर जा रही हैं, तो सिल्क या जॉर्जेट साड़ी, हेवी अनारकली या लहंगा पहन सकती हैं.

रिसेप्शन

रिसेप्शन आमतौर पर शादी का सबसे स्टाइलिश और ग्रेंड प्रोग्राम होता है. इस मौके पर हेवी कढ़ाई वाला लहंगा, डिजाइनर सिल्क साड़ी या एथनिक गाउन शानदार लुक देता है.

रिसेप्शन

ज्वेल टोन, मेटैलिक शेड्स, ग्लिटर और सीक्विन वाले आउटफिट्स यहां पूरी तरह फिट बैठते हैं.