8 June, 2026

दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये Hair Jewellery

हेयरस्टाइल

शादी में लहंगे और मेकअप के अलावा सबसे जरूरी है हेयर स्टाइल. सही हेयर एक्सेसरी न सिर्फ आपको खूबसूरत बनाती है, बल्कि पूरे लुक को भी एक अलग लेवल पर पहुंचा देती है.

हेयर ज्वैलरी

अब मॉर्डन ब्राइड्स अलग-अलग तरह की हेयर एक्सेसरी ट्राई कर रही हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन दुल्हन बनने वाली हैं, तो इन्हें जरूर ट्राई करें.

पासा

अगर आप साइड पार्टिंग या लो बन हेयरस्टाइल सिलेक्ट कर रही हैं, तो पासा आपके लिए बेहतरी ऑप्शन हो सकता है. ये बिना ज्यादा हैवी लगे रॉयल लुक भी देता है.

माथा पट्टी

सेंटर पार्टिंग वाले हेयरस्टाइल के साथ माथा पट्टी हमेशा शानदार लगती है. पोल्की, डायमंड या कलरफुल स्टोन वाली माथा पट्टी आपके लुक को और शानदार बना देती है.

हेडबैंड

रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी या प्राइवेट वेडिंग के लिए जूलरी हेडबैंड तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. खुले बालों, लो बन या साड़ी गाउन लुक के साथ ये बहुत एलिगेंट लगते हैं.

जड़ानागम

साउथ इंडियन वेडिंग में जड़ानागम एक खास जूलरी है. इसे लंबी चोटी को सजाने के लिए यूज किया जाता है.

जड़ानागम

सिल्क साड़ी और टेंपल जूलरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है. ये ऐसा जूलरी पीस है, जो हर एंगल से खूबसूरत दिखता है.

हेयर चेन

अगर आप माथा पट्टी या पासा नहीं पहनना चाहतीं, तो हेयर चेन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आजकल मार्केट अलग-अलग डिजाइन की खूबसूरत हेयर चेन मिलती हैं.

हेयर चेन

ये जूलरी पीस हेयरस्टाइल में हल्का मूवमेंट और रॉयल फील एड करती है. इस तरह की हेयर एक्सेसरी ब्राइडल लुक को और भी यादगार बना सकती हैं.