9 June, 2026
समर स्टाइल
जून की गर्मी अपने पीक पर है. तेज धूप, उमस और बढ़ता टेंपरेचर ऐसे कपड़े पहनने की डिमांड करता हैं जो स्टाइलिश भी हो और कंफर्टेबल भी.
मैक्सी ड्रेस
अगर आप भी इस गर्मी में फैशन और कम्फर्ट के बीच सही बैलेंस बनाना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में इन 6 तरह की मैक्सी ड्रेसेस को जरूर शामिल करें.
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस
गर्मियों का नाम आते ही फ्लोरल प्रिंट्स याद आ जाते हैं. कॉटन फैब्रिक में बनी फ्लोरल मैक्सी ड्रेस न सिर्फ देखने में फ्रेश लगती है बल्कि पूरे दिन कंफर्ट भी देती है.
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस
पेस्टल कलर्स और छोटे फ्लोरल प्रिंट्स वाली ड्रेसेस दिन के टाइम, ब्रंच डेट या शॉपिंग के लिए अच्छी रहती हैं.
स्लीवलेस मैक्सी ड्रेस
अगर आप गर्मी में ज्यादा से ज्यादा कंफर्ट चाहती हैं तो स्लीवलेस ए लाइन मैक्सी ड्रेस परफेक्ट चॉइस हो सकती है. इसका फ्लोई पैटर्न बॉडी से चिपकता नहीं है.
लेयर्ड मैक्सी ड्रेस
इस साल टियरड या लेयर्ड मैक्सी ड्रेसेस काफी ट्रेंड में हैं. इनमें कई फ्लोई लेयर्स होती हैं जो ड्रेस को स्टाइलिश और फेमिनिन लुक देती हैं.
शर्ट स्टाइल मैक्सी ड्रेस
ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, शर्ट स्टाइल मैक्सी ड्रेस हर जगह अच्छी लगती हैं. इप्स, चेक्स या सॉलिड शेड्स में ये ड्रेस गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं.
बोहो मैक्सी ड्रेस
अगर आपको थोड़ा एक्सपेरिमेंटल और ट्रैवल फ्रेंडली फैशन पसंद है तो बोहो प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस आपके लिए ही है. ब्लॉक प्रिंट्स और लूज़ फिटिंग वाली ये ड्रेसेस काफी कंफर्टेबल रहती हैं.
ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस
समर फैशन में ऑफ शोल्डर ड्रेसेस का अट्रैक्शन कभी कम नहीं होता. ये स्टाइल आपको एक फ्रेश और ग्लैमरस लुक देता है.