12 June, 2026

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है, जानें भारत किस नंबर पर

साने के दाम में बढ़ोतरी

सोने का दाम लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से सोना न खरीदने की अपील की है .

भारत विदेशों से खरीदता है सोना

भारत अपनी जरूरत का सारा सोना विदेशों से खरीदता है, इसलिए लोगों द्वारा सोना न खरीदने से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाया जा सकता है.

सबसे ज्यादा सोना

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा सोना है और भारत किस नंबर पर आता है. यहां जानें.

अमेरिका

दुनिया में सबसे ज़्यादा आधिकारिक स्वर्ण भंडार अमेरिका के पास है. अमेरिका के पास लगभग 8,133 टन सोना है.

जर्मनी और इटली

दूसरे स्थान पर जर्मनी है, जिसके पास लगभग 3,350 टन सोना है. तीसरे स्थान पर इटली है. इटली के पास लगभग 2,451 टन सोना है.

फ्रांस और रूस

चौथे स्थान पर फ्रांस है, जिसके पास 2,437 टन सोना है. वहीं पांचवें स्थान पर रूस है, जिसके पास 2,330 टन सोना है.

चीन और स्विट्जरलैंड

छठे स्थान पर चीन आता है. चीन के पास 2,313 टन सोना है. स्विट्जरलैंड सातवें स्थान पर आता है, जिसके पास 1,040 टन सोना है.

भारत

भारत का नंबर इस लिस्ट में आठवें नंबर पर आता है. भारत के पास लगभग 880 टन सोना है.

भारत का सोना

भारत का नंबर इस लिस्ट में आठवें नंबर पर आता है. भारत के पास लगभग 880 टन सोना है.

भारत का सोना

भारत का 575 मीट्रिक टन सोना Reserve Bank of India के पास सुरक्षित रखा जाता है. इसके अलावा 290 मीट्रिक टन बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास रखा गया है.