16 June, 2026
भुना चना
भुना चना बहुत हेल्दी होता है. प्रोटीन से भरपूर भुना चना आज भी सबसे हेल्दी स्नैक्स में गिना जाता है. ये पेट भरने के साथ-साथ बॉडी को एनर्जी भी देता है.
मखाना मिक्स
हल्के मसालों में भुना हुआ मखाना टेस्ट और हेल्थ, दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसमें कम कैलोरी होती है और ये लंबे टाइम तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.
हांडवो बाइट्स
हांडवो बाइट्स का स्वाद अलग और काफी अच्छा होता है. अगर आप भी हेल्दी स्नैकिंग को मिस करते हैं, तो इसे शाम की भूख के लिए ट्राई कर सकते हैं.
पिठा
सिंपल, टेस्टी और ट्रेडिशनल विरासत का शानदार कॉम्बिनेशन है पिठा. अगर आप ने इसे अब तक ट्राई नहीं किया है, जो जरूर करें.
सुंडल
इसे मसालेदार चने से तैयार किया जाता है. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये ब्रेकफास्ट बॉडी को एनर्जी और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देता है.
गुड़ पारा
एक टाइम त्योहारों और खास मौकों की जान माना जाने वाला गुड़ पारा नेचुरल मिठास से भरा होता है. चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल इसे ज्यादा बेहतर ऑप्शन बनाता है.
बेसन मठरी
बेसन और हल्के मसालों से बनी ये कुरकुरी मठरी चाय के साथ शानदार कॉम्बो बिठाती है. खास बात ये है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल कम या फिर बिल्कुल नहीं होता.
तिलकुट
तिल और गुड़ से तैयार किया जाना वाला ये ट्रेडिशनल स्नैक स्वाद के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स का भी अच्छा सोर्स है.
झालमुड़ी
हल्का, कुरकुरा और आसानी से पचने वाली झालमुड़ी शाम की चाय के साथ खाने के लिए बेस्ट है
सत्तू लड्डू
भुने हुए चने के आटे से बने सत्तू के लड्डू प्रोटीन से भरपूर होते हैं. ये लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. साथ ही दिनभर के लिए एनर्जी भी देते हैं.