18 June, 2026

घर पर बनाएं टेस्टी बादाम मिल्क, जानें रेसिपी

वीगन मिल्क

वीगन लोग  गाय के दूध की जगह बादाम मिल्क या सोया मिल्क पीते हैं. इसके अलावा लैक्टोस इनटॉलरेंट भी मिल्क प्रोडक्ट बनाने के लिए बादाम मिल्क और सोया मिल्का का इस्तेमाल करते हैं. 

प्लांट-बेस्ड मिल्क

बादाम मिल्क एक बढ़िया प्लांट-बेस्ड ऑप्शन है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. यहां जानें बादाम मिल्क बनाने की रेसिपी

बादाम में न्यूट्रिएंट्स

बादाम में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट जैसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं,

बादाम भिगोएं

सबसे पहले, बादाम को पानी से अच्छी तरह धोकर रात भर भिगो दें ताकि वे फूल जाएं और छीलना आसान हो जाए. आप चाहें तो बादाम को भिगोने के बजाय उबाल लें.

छिलका हटा दें

सुबह बादाम को पानी से निकालकर एक-एक करके अच्छी तरह छील लें.  इसके छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में विटामिन E और मैग्नीशियम के एब्जॉर्प्शन को रोकता है.

बादाम ग्राइंड कर लें

बादाम छीलने के बाद उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालें, थोड़ा पानी डालें और ग्राइंड कर लें. इससे गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा.

छान लें

बादाम पिस जाने के बाद, पेस्ट को एक पतले मलमल के कपड़े से अच्छी तरह छान लें. आपका बादाम का दूध तैयार है.

बादाम का दूध

आप बादाम के दूध को चाय या कॉफी में मिला सकते हैं या मिल्कशेक बना सकते हैं.  आप बचे हुए बादाम पाउडर का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं.

बादाम पाउडर

बादाम पाउडर को नाश्ते में ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स या मूसली के साथ भी मिलाकर खाया जा सकता है.