20 June, 2026
आइसलैंड
आइसलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट में टॉप पर है. आइसलैंड की पॉपुलेशन कम है, क्राइम रेट बहुत ही ज्यादा कम है और यहां स्थायी सेना भी नहीं है.
न्यूजीलैंड
यह दूसरा सबसे पीसफुल देश है. ये देश अपनी नेचुरल ब्यूटी, पीसफुल माहौल और बढ़िया क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यहां क्राइम रेट बहुत कम है.
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड का नाम आते ही लोगों के दिमाग में यश चोपड़ा की फिल्मों के सीन घूमने लगते हैं. यहां आपको खूबसूरत पहाड़, साफ-सुथरे शहर और शानदार लाइफस्टाइल देखने को मिलेगी.
स्लोवेनिया
1991 में आजाद होने वाला ये देश आज यूरोप की सबसे सेफ कंट्रीज में गिना जाता है. यहां क्राइम रेट काफी कम है और आतंकवाद का खतरा लगभग ना के बराबर है.
आयरलैंड
ऑयरलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स में पांचवे नंबर पर आता है. आयरलैंड अब फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग, सोशयली स्टेबल और पॉलिटिकली बैलेंस्ड माना जाता है.
ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया लंबे टाइम से दुनिया के सबसे सेफ और पीसफुल देशों में शामिल रहा है. रिच कल्चर वाला ये देश अपनी खूबसूरत वादियों, म्यूज़िक ट्रेडिशन और हाई स्टैंडर्स ऑफ लिविंग के लिए भी फेमस है.
पुर्तगाल
यूरोप का ये खूबसूरत देश अपने खूबसूरत बीच, पुराने शहरों और पीसफुल एनवायरमेंट की वजह से टूरिस्ट्स के बीच भी खूब पॉपुलर है.
सिंगापुर
सिंगापुर भले ही साइज में छोटा हो, लेकिन सिक्योरिटी, लॉ एंड ऑर्डर के मामले में दुनिया के सबसे मजबूत देशों में शामिल है. यहां रहने वाले लोग रूल्स को सख्ती से फॉलो करते हैं.
फिनलैंड
फिनलैंड सिर्फ हैप्पी देशों की लिस्ट में ही नहीं, बल्कि सबसे पीसफुल देशों की लिस्ट में भी लगातार टॉप पर बना रहता है. फिनलैंड की लाइफस्टाइल भी स्ट्रेस फ्री मानी जाती है.
जापान
जापान इस साल पीसफुल देशों की लिस्ट में 10वें स्थान पर है. जापान एशिया का सबसे डिसिपलिन वाला देश है. यहां पब्लिक लाइफ काफी ऑर्गेनाइज है.