21 June 2026

दक्षिण भारत की ये हैं सबसे खूबसूरत घूमने वाली जगह, छुट्टियों में जुट जाती है भीड़.

रामेश्वरम

तमिलनाडु का रामेश्वरम सिर्फ एक रिलीजियस सिटी नहीं बल्कि भारत की सबसे अनोखी जगहों में से एक है. चारों तरफ समंदर से घिरा ये आइलैंड शहर स्प्रिचुएलिटी और नेचुरल ब्यूटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

ऊटी

ऊटी का नाम सुनते ही हरी-भरी पहाड़ियां, चाय के बागान और ठंडी हवाएं याद आने लगती हैं. नीलगिरि पहाड़ियों में बसा ये हिल स्टेशन सालों से टूरिस्ट्स का फेवरेट स्पॉट बना हुआ है. अंग्रेजों के टाइम में ये समर रिट्रीट की तरह था.

कुंभकोणम

अगर आप साउथ इंडिया के कल्चर को करीब से समझना चाहते हैं तो कुंभकोणम से बेहतर जगह शायद ही कोई हो. कावेरी नदी के किनारे बसा ये शहर अपने सैकड़ों मंदिरों के लिए फेमस है. यहां का हर मंदिर अपनी अलग कहानी और आर्किटेक्चर लेकर खड़ा है.

मदुरै

मदुरै को तमिलनाडु की कल्चरल कैपिटल भी कहा जाता है. ये भारत के सबसे पुराने और लगातार बसे हुए शहरों में शामिल है. मीनाक्षी अम्मन मंदिर इस शहर की सबसे बड़ी पहचान है. मंदिर के मैसिव गोपुरम रंग-बिरंगी मूर्तियों से सजे हुए हैं और दूर से ही दिखाई देते हैं.

तिरुपति

तिरुपति सिर्फ एक मंदिर नहीं बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल है. तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है.

केरल बैकवॉटर्स

आज की भागदौड़ भरी लाइफ में अगर कोई जगह आपको पूरी तरह रिलैक्स कर सकती है तो वो है केरल के बैकवॉटर्स. अलेप्पी और कुमारकोम इस जगह के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस हैं. यहां हाउसबोट में एक रात बिताना किसी ड्रीम के सच होने जैसा एक्सपीरियंस देता है.

मुन्नार

मुन्नार को केरल का स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं हर किसी का दिल जीत लेती हैं. मुन्नार हनीमून कपल्स, फैमिली ट्रैवलर्स और सोलो ट्रैवलर्स सभी के लिए बेस्ट जगह है.

महाबलीपुरम

चेन्नई से कुछ घंटों की दूरी पर बसा महाबलीपुरम इतिहास और आर्ट लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. पल्लव वंश की बसाई हुई ये जगह और यहां के मेमोरियल आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं. यहां का शोर मंदिर समंदर के किनारे है.

पुदुचेरी

पुदुचेरी उन जगहों में से है जहां पहुंचते ही पूरा माहौल बदल जाता है. फ्रेंच कॉलोनी की रंगीन बिल्डिंग्स, चौड़ी सड़कें और समंदर किनारे बने कैफे आपको बिल्कुल यूरोप वाली वाइब देंगे. ये शहर उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो कंफर्टेबल छुट्टियां बिताना चाहते हैं.