23 June, 2026
लहंगा
जब बात हल्दी की आती है तो लहंगा हमेशा सबसे पॉपुलर ऑप्शन है. इसका फ्लेयर, दुपट्टे की खूबसूरती और तस्वीरों में आने वाला रॉयल लुक हर दुल्हन को खास बना देता है.
लहंगा
मस्टर्ड येलो टिश्यू लहंगा, सीक्विन और जरी वर्क वाला लहंगा दिन की रोशनी में बहुत खूबसूरत लगता है. आप इन में से कुछ चूज कर सकती हैं.
शरारा और घरारा
अगर आप खुलकर नाचना, हंसना और पूरे फंक्शन का मज़ा लेना चाहती हैं, तो शरारा या घरारा आपके लिए बेस्ट है. अपने लुक को खास बनाने के लिए यूनीक हेयरस्टाइल बना सकती हैं.
शरारा और घरारा
शरारा और घरारा का फ्लेयर्ड डिजाइन आउटडोर फंक्शन में बहुत खूबसूरत लगता है. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला घरारा आपके एंट्री मोमेंट को यादगार बना देगा.
अनारकली
अनारकली की खूबसूरती और ट्रेंड कभी नहीं जाता. हल्दी जैसे आउटडोर फंक्शन के लिए ये काफी कंफर्टेबल और एलिगेंट ऑप्शन है.
अनारकली
जॉर्जेट अनारकली, मिरर और सीक्विन वर्क वाले अनारकली सूट हल्दी फंक्शन में चार चांद लगा देते हैं. इसके साथ कॉनट्रास्ट दुपट्टा कैरी करें.
इंडो-वेस्टर्न लुक
हर लड़की हल्दी फंक्शन पर ट्रेडिशनल आउटफिट नहीं पहनना चाहती. ऐसे में इंडो-वेस्टर्न स्टाइल सबसे बेस्ट रहता है. यह आपको और आपकी फोटोज को यूनीक बना देगा.
इंडो-वेस्टर्न लुक
फ्लोरल केप और स्कर्ट सेट, एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट वाला लहंगा या स्टाइलिश पलाजो सेट आजकल हल्दी फंक्शन के लिए काफी डिमांड में हैं.
ध्यान रखें
अगर आपका फंक्शन खुले एरिया में है तो जॉर्जेट, शिफॉन और टिश्यू जैसे लाइट फैब्रिक चुनें. ये धूप में शाइन करते हैं और फोटोशूट्स में भी अच्छे लगते हैं.