26 June, 2026
फूट स्टॉल
बारिश के मौसम में गरमागरम और मसालेदार स्ट्रीट फ़ूड का अपना अलग मजा है. खासकर जब आपका पार्टनर साथ हो तो हर खाने का सवाद बढ़ जाता है.
फूट स्टॉल
यहां दिल्ली के कुछ सबसे अच्छे और पॉपुलर फ़ूड स्टॉल दिए गए हैं जिन्हें आपको मानसून में जरूर ट्राई करना चाहिए .
खंडानी पकोड़े वाला
सरोजिनी नगर के खंडानी पकड़े वाला जरूर जाएं. यहां आपको गरमागरम आलू, प्याज, पनीर और कमल ककड़ी के पकोड़े और अदरक वाली चाय मिलेगी.
जंग बहादुर कचौड़ी वाला
चांदनी चौक की यह मशहूर दुकान आलू की सब्जी और मीठी चटनी के साथ मसालेदार और कुरकुरी कचौरियां परोसती है.
प्रभु चाट भंडार
बारिश के मौसम में यूपीएससी भवन के पास प्रभु चाट भंडार जरूर जाएं. यहां की आलू की टिक्की और दही भल्ले काफी पॉपुलर हैं.
सीता राम दीवान चंद
पहाड़गंज की यह मशहूर दुकान दिल्ली में अपने नरम भटूरों और स्वादिष्ट पिंडी छोले के लिए सबसे ज़्यादा फेमस है.
डोलमा आंटी मोमोज
लाजपत नगर में डोलमा आंटी के मोमोज बहुत फेमस हैं. ठंडी बारिश और बूंदाबांदी के बीच गरमागरम स्टीम्ड मोमोज का कोई मुकाबला नहीं है.
टॉम अंकल मैगी पॉइंट
डीयू के नॉर्थ कैंपस की मैगी भी लोग दूर-दूर से खाने आते हैं. यह जगह बारिश के मौसम में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट है.
राम लड्डू
राम लड्डू खाने के लिए आपको लाजपत नगर जाना होगा. नरम और कुरकुरे दाल के पकौड़े, ऊपर से कटी हुई मूली और खट्टी-मीठी चटनी खाकर आपका मन खुश हो जाएगा.