5 June, 2026
अनारकली सेट
आजकल की तेज धूप और उमस भरे मौसम में हर कोई ऐसे आउटफिट ढूंढ़ता है, जो देखने में स्टाइलिश हो और पहनने में बहुत कंफर्टेबल भी.
अनारकली सेट
ऐसे में अगर आप इस सीजन फैशन के साथ कम्फर्ट चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में फ्लोरल अनारकली कुर्ता सेट्स को जरूर जगह दें.
फ्लोरल प्रिंट्स
फ्लोरल अनारकली कुर्ता को आप किसी भी जगह कैरी कर सकती हैं. यह कंफर्टेबले होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगते हैं.
कॉटन फैब्रिक
लाइट और कॉटन फ्लोरल अनारकली कुर्ता सेट्स गर्मियों के लिए शानदार रहते हैं. इनका फ्लोई पैटर्न और सॉफ्ट फैब्रिक आपको पूरे दिन कंफर्टेबल रखता है.
शॉर्ट अनारकली
इस तरह के कुर्ता सेट्स को आप लाइट जूलरी और मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं. ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए भी ये परफेक्ट रहते हैं.
लाइट कलर
गर्मियों में लाइट कलर्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. हल्के रंग, खूबसूरत फूलों वाले प्रिंट और कंफर्टेबल फिटिंग वाले अनारकली कुर्ता सेट अब हर लड़की की पसंद बन चुके हैं.
अंगरखा स्टाइल
अगर आपको और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो अंगरखा अनारकली सूट भी पहन सकती हैं. ये एक ही टाइम पर आपको कैजुअल और ट्रेडिशनल लुक का कॉम्बो देगा.
जयपुरी प्रिंट
जयपुरी प्रिंट वाले अनारकली सूट अब हर उम्र की लड़कियों के फेवरेट बन चुके हैं. इन्हें ऑफिस, कॉलेज, ट्रैवल या कैजुअल आउटिंग, यानी हर मौके पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.
जॉर्जेट कुर्ता
अगर आपके लिए लुक्स सबसे ज्यादा मैटर करते हैं, तो इस तरह का जोर्जेट अनारकली ट्राई कर सकते हैं. यह बहुत सुंदर और फ्लोई लगता है.