11 July, 2026

बनने वाली हैं दुल्हन तो जरूर खरीदें ये यूनीक चूड़ा सेट

चूड़ा सेट

शादी का जोड़ा जितना खास होता है, उतनी ही खास होता है दुल्हन का चूड़ा. आजकल  मिनिमल से लेकर हैवी और रॉयल लुक वाले चूड़ा सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं. 

चूड़ा सेट

ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो इन 6 खूबसूरत चूड़ा सेट में से किसी को भी अपना बना सकती हैं.

क्लासिक रेड

ब्राइडल लुक की बात हो और लाल चूड़े का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये हमेशा ट्रेंड में रहता है. गोल्डन कलीरों के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लगता है.

पेस्टल चूड़ा सेट

आज की मॉडर्न ब्राइड्स लाइट कलर्स को काफी पसंद कर रही हैं. पिंक, पीच जैसे पेस्टल शेड्स वाले चूड़े सिंपल लेकिन बहुत ही एलिगेंट लुक देते हैं.

स्टोन और कुंदन वर्क

अगर आप अपने ब्राइडल लुक में थोड़ा रॉयल टच एड करना चाहती हैं, तो कुंदन और स्टोन वर्क वाला चूड़ा सेट बढ़िया रहेगा.

स्टोन और कुंदन वर्क

ये लहंगे और साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है. आप बिना ज्यादा एक्सेसरीज़ के भी आपका लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं.

हैवी ब्राइडल चूड़ा

जो लड़कियां अपनी शादी के दिन पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, उनके लिए खूबसूरत कलीरों वाला लंबा और हैवी चूड़ा सेट सबसे अच्छा ऑप्शन है.

पर्सनलाइज्ड चूड़ा

अगर आप अपने ब्राइडल लुक को थोड़ा अलग बनाना चाहती हैं, तो नेम या इनिशियल वाले कस्टमाइज्ड चूड़ा सेट ट्राई कर सकती हैं.

पर्सनलाइज्ड चूड़ा

इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम, शादी की तारीख या कोई मैसेज भी लिखवाया जा सकता है. यह ग्रूम और ब्राइड दोनों के लिए स्पेशल होगा.