11 July 2026
साड़ी के लुक को और भी बनाना खास? तो एक बार जरूर बनाएं ये हेयरस्टाइल.
वी-नेक ब्लाउज-लूज कर्ल्स
वी-नेक ब्लाउज हर फेस शेप पर अच्छा लगता है. इसके साथ कई तरह के हेयरस्टाइल आसानी से कैरी की जा सकती हैं. अगर आपके बाल लंबे हैं तो लूज कर्ल्स या सॉफ्ट वेव्स अच्छे लगेंगे.
बोट नेक ब्लाउज-बन
बोट नेक ब्लाउज आपके कॉलर बोन और कंधों को हाइलाइट करती है. ऐसे में बालों को खुला रखने के बजाय लो बन बनाना अच्छा रहेगा. अगर बन पसंद नहीं है तो साइड स्वीप वेव्स या कान के पीछे सेट किए हुए छोटे बाल भी काफी एलिगेंट लुक देते हैं.
डीप नेकलाइन-ओपन वेव्स
अगर आपने डीप या प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है तो सॉफ्ट ओपन वेव्स सबसे अच्छा ऑप्शन है. हल्के कर्ल्स या हाफ अप हेयरस्टाइल भी इस नेकलाइन के साथ काफी खूबसूरत लगते हैं.
हाई नेक या टर्टल नेक- स्लीक बन
हाई नेक ब्लाउज के साथ खुले बाल रखने से पूरा लुक हैवी लग सकता है. ऐसे में स्लीक बन, ब्रेडेड बन या छोटे बाल सबसे अच्छे लगते हैं. इससे ब्लाउज का डिजाइन क्लियर दिखता है और लुक भी क्लासी लगता है.
हॉल्टर नेक-मेसी अपडू
हॉल्टर नेक ब्लाउज में गर्दन और कंधे सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं. इस नेकलाइन के साथ ऐसा हेयरस्टाइल चुनें, जो बालों को चेहरे से दूर रखे. ऐसे में मेसी अपडू या टेक्सचर्ड बन इस लुक को मॉडर्न और फ्रेश टच देता है.
स्कूप नेक ब्लाउज के साथ ट्विस्टेड ब्रेड्स
स्कूप नेक एक क्लासिक और एवरग्रीन डिजाइन है। इसके साथ ट्विस्टेड ब्रेड्स, सॉफ्ट वेव्स या हाफ-अप हेयरस्टाइल काफी अच्छे लगते हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं तो भी यह नेकलाइन उन पर बेहद स्टाइलिश नजर आती है।
स्वीटहार्ट नेकलाइन- कर्ल्स
स्वीटहार्ट नेकलाइन अपने आप में काफी फेमिनिन और एलिगेंट होती है. इसे और खूबसूरत बनाने के लिए लूज कर्ल्स, हाफ-अप हेयरस्टाइल या सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल परफेक्ट रहती हैं.