16 July 2026

त्योहारों पर छा जाएंगे ये मेहंदी डिजाइन, मिनटों में बढ़ा देंगी स्टाइलिश लुक.

मिनिमल डिजाइन्स

इस साल सिंपल और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन्स का ट्रेंड सबसे ज्यादा है. हथेली के बीच में छोटा सा सर्कल, उंगलियों पर लाइट डिजाइन और कलाई तक पतली बेल वाली मेहंदी हर उम्र की लड़कियों को पसंद आएगी.

फ्लोरल पैटर्न

फूल-पत्तियों के पैटर्न वाली मेहंदी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. इस बार भी बड़े-बड़े फ्लोरल मोटिफ, पत्तियों की बेल और शेडिंग वाले डिजाइन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं.

अरेबिक मेहंदी

अरेबिक मेहंदी हमेशा से लड़कियों की फेवरेट रही है. मोटी लाइनों, खाली जगह और बड़े फ्लोरल पैटर्न वाली ये मेहंदी जल्दी लग जातीहै. अगर रक्षाबंधन के दिन आपके पास तैयारी के लिए टाइम कम है, तो अरेबिक डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है.

मंडाला आर्ट स्टाइल

मंडाला मेहंदी डिजाइन्स पिछले कुछ सालों से फैशन में हैं. इस तरह का मेहंदी डिजाइन इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है.

बैक हैंड मेहंदी

अब सिर्फ हथेलियां ही नहीं, बल्कि हाथों के पीछे यानी बैक हैंड पर भी खूबसूरत मेहंदी लगाने का ट्रेंड बढ़ रहा है. कंगन डिजाइन और बेल पैटर्न यंग लड़कियों को खूब पसंद आते हैं.

भाई-बहन थीम

रक्षाबंधन के मौके पर कई लड़कियां थीम बेस्ड मेहंदी भी लगवाती हैं. राखी, भाई-बहन पैटर्न के साथ बनी क्रिएटिव मेहंदी इस त्योहार को और भी खास बना सकती है. इस बार त्योहार पर आप ऐसी मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं.