23 July, 2026
साड़ी से लेकर सूट तक खूब जंचता है ये Green Bangles Designs, सावन में मिलेगा परफेक्ट लुक.
हरी चूड़ियां
सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली के साथ फैशन का रंग भी चढ़ने लगता है. खासकर महिलाओं के लिए हरी चूड़ियां इस पावन महीने की सबसे खास एक्सेसरी मानी जाती हैं.
फैमिली फंक्शन
मंदिर जाना हो, हरियाली तीज का व्रत रखना हो या फिर फैमिली फंक्शन में शामिल होना हो, ग्रीन चूड़ियों के बिना सावन का श्रृंगार अधूरा लगता है.
सिंपल ग्लास चूड़ियां
सावन की बात हो और कांच की हरी चूड़ियों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. सिंपल ग्लास बैंगल्स हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगती हैं. इन्हें कॉटन सूट, प्रिंटेड कुर्ती और सिल्क साड़ी, तीनों के साथ आसानी से पहना जा सकता है.
स्टोन वर्क बैंगल्स
अगर इस बार थोड़ा रॉयल और पार्टी लुक चाहिए, तो स्टोन वर्क वाली ग्रीन चूड़ियां ट्राई करें. इनमें लगे छोटे-छोटे स्टोन आपके एथनिक आउटफिट को फेस्टिव टच देते हैं. इन्हें बनारसी या जॉर्जेट साड़ी के साथ पहनने पर लुक और भी अच्छा लगता है.

कुंदन चूड़ी सेट
हरियाली तीज, सावन पूजा या किसी खास फंक्शन के लिए कुंदन वर्क चूड़ियां सबसे बढ़िया रहती हैं. इनका ट्रेडिशनल डिजाइन हैवी सूट और सिल्क साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है.
कुंदन चूड़ी सेट
हरियाली तीज, सावन पूजा या किसी खास फंक्शन के लिए कुंदन वर्क चूड़ियां सबसे बढ़िया रहती हैं. इनका ट्रेडिशनल डिजाइन हैवी सूट और सिल्क साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है.
पर्ल और ग्रीन बैंगल
अगर आप एलिगेंट और सॉफ्ट लुक चाहती हैं, तो पर्ल डिटेलिंग वाली ग्रीन चूड़ियां जरूर ट्राई करें. मोतियों की खूबसूरती और हरे रंग का मेल किसी भी साड़ी या सूट के साथ अच्छा लगता है.
ऐसे करें स्टाइल
सिर्फ खूबसूरत चूड़ियां पहनना ही काफी नहीं है. इनके साथ मेहंदी, छोटी बिंदी, गजरा और झुमके आपके पूरे लुक को और भी प्यारा बना सकते हैं. अगर आउटफिट सिंपल है, तो हैवी चूड़ियां पहनें और अगर कपड़े पहले से हैवी हैं, तो हल्की ग्लास बैंगल्स अच्छी रहेंगी.