27 July 2026
लड़कियों की पहली पसंद बन रहा है Handloom फैब्रिक, आपका लुक भी दिखेगा धांसू
हैंडलूम फैब्रिक
अगर आपको लगता है कि हैंडलूम फैब्रिक सिर्फ पारंपरिक या खास मौकों के लिए होते हैं, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है. इस सीजन फैशन की दुनिया में हैंडलूम का जबरदस्त कमबैक हुआ है.
मॉडर्न अंदाज
बड़े फैशन डिजाइनर से लेकर स्टाइल इन्फ्लुएंसर्स तक, हर कोई इन पारंपरिक बुनाई वाले फैब्रिक को मॉडर्न अंदाज में पहनता नजर आ रहा है. ये कपड़े सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि कंफर्टेबल और लंबे समय तक चलने वाले भी होते हैं.
इकत
इकत अपने अनोखे ज्योमेट्रिक डिजाइनों और खूबसूरत रंगों के लिए जाना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सिंपल आउटफिट को भी खास बना देता है. आजकल डिजाइनर इकत को ढीले-ढाले और कंफर्टेबल स्टाइल में पेश कर रहे हैं.
बनारसी सिल्क
बनारसी सिल्क का नाम सुनते ही शादी-ब्याह की याद आती है, लेकिन अब ये फैब्रिक रोज के स्टाइल में भी अपनी जगह बना चुका है. फैशन एक्सपर्ट इसे सिंपल शर्ट, ओवरसाइज ब्लेजर और मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल कर रहे हैं.
चंदेरी
जब मौसम गर्म हो, तब चंदेरी जैसा हल्का फैब्रिक शायद ही कोई दूसरा हो. हल्के रंगों और कढ़ाई के साथ चंदेरी साड़ी या सूट ऑफिस, डे-फंक्शन और फैमिली फंक्शन में बहुत स्टाइलिश दिखता है.
जामदानी
जामदानी को कभी “बुनी हुई हवा” कहा जाता था, क्योंकि ये बहुत हल्का और मुलायम होता है. आजकल ये फैब्रिक सॉफ्ट रंगों और मॉडर्न डिजाइनों में खूब पसंद किया जा रहा है.
मशरू
मशरू फैब्रिक उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और आराम दोनों चाहते हैं. बाहर से ये सिल्क की तरह चमकदार लगता है. वहीं, अंदर से कॉटन होने की वजह से ये पूरे दिन कफंर्टेबल भी रहता है. आजकल मशरू जैकेट, ड्रेस और को-ऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में हैं.
तसर सिल्क
अगर आपको ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं है, तो तसर सिल्क आपके लिए परफेक्ट है. इसकी प्राकृतिक बनावट और हल्के रंग इसे क्लासी लुक देते हैं. डिजाइनर इसे अक्सर अर्थी टोन और हल्के प्रिंट्स के साथ पेश करते हैं.