24 Aug 2026
रक्षा बंधन से पहले लगाएं मेहंदी के सिंपल डिजाइन, त्योहार पर करेंगे आस-पड़ोस के लोग भी तारीफ.
लाइट और क्लासी
मेहंदी का नाम आते ही अक्सर दिमाग में भरे-भरे और मुश्किल डिजाइन आने लगते हैं. लेकिन आजकल बहुत सी लड़कियां ऐसा मेहंदी डिजाइन पसंद कर रही हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ लाइट और क्लासी भी लगे.
मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भी हाथों पर ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है, तो बेल मेहंदी डिजाइन आपके लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन है. इस तरह की मेहंदी को फ्रंट और बैक हैंड दोनों पर आराम से लगाया जा सकता है.
सिंपल डिजाइन
अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो इस तरह का बेल डिजाइन लगवा सकती हैं. रक्षाबंधन के त्योहार पर आप इस तरह का डिजाइन अपने हाथों में लगाकर और खूबसूरत लगेंगी.
उंगलियों वाली बेल
आपको कुछ ऐसा चाहिए जो थोड़ा मॉडर्न दिखे? तो हाथ की कलाई से उंगलियों तक जाती बेल भी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह का मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है.
मॉडर्न बेल
बैक हैंड पर मेहंदी लगानी हो तो कलाई से लेकर मिडिल फिंगर की तरफ जाती हुई बेल काफी स्टाइलिश लगेगी. बीच में एक छोटा फूल या सर्कल वाला पैटर्न भी बनाया जा सकता है. इस तरह की मेहंदी हमेशा ही लड़कियों की पसंद रही है.
जालीदार पैटर्न
अगर आपको सिंपल डिजाइन में थोड़ा एक्स्ट्रा ट्विस्ट चाहिए, तो बेल के साथ छोटी जाली वाला पैटर्न बना सकती हैं. इस तरह की मेहंदी अब दुल्हन भी काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं.
फूल पत्ती वाली बेल
लंबी बेल डिजाइन उन लड़कियों को ज्यादा पसंद आती है, जिन्हें मिनिमल मेहंदी पसंद है. इस तरह की मेहंदी बहुत आसानी से और कम टाइम में लग जाती है.