30 Aug 2026
क्या करना चाहते हैं धरती पर जन्नत का सफर? एक बार जरूर जाएं East India की इन जगहों पर घूमने.
दार्जिलिंग
अगर पहाड़, चाय और ठंडी हवा आपकी पसंद हैं, तो दार्जिलिंग आपके लिए किसी फिल्मी लोकेशन या फिर जन्नत से कम नहीं है. पहाड़ियों पर फैले हरे-भरे चाय के बागान यहां की सबसे बड़ी पहचान हैं. आप वहां आराम से चाय के बागानों में घूम सकते हैं.
गंगटोक
अगर आपको ऐसा ट्रिप चाहिए जिसमें घूमने के साथ थोड़ा मानसिक सुकून भी मिले, तो गंगटोक का रुख किया जा सकता है. सिक्किम की राजधानी गंगटोक अपने पहाड़ी नजारों और बौद्ध संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.
कलिम्पोंग में फूलों
दार्जिलिंग के आसपास की यात्रा कर रहे हैं तो कलिम्पोंग को भी अपने ट्रेवल प्लान में शामिल कर सकते हैं. ये खूबसूरत पहाड़ी शहर अपने फूलों की नर्सरी, हरियाली और पहाड़ी सीन के लिए जाना जाता है. यहां का माहौल दार्जिलिंग की तुलना में कुछ ज्यादा ही शांत लगता है.
कोलकाता
पूर्वी भारत का सफर कोलकाता के बिना अधूरा सा लगता है. ये शहर इतिहास, कला, संस्कृति और खाने के लिए मशहूर है. यहां पुराने औपनिवेशिक दौर की इमारतों से लेकर आधुनिक शहर की चहल-पहल तक, सब कुछ देखने को मिलता है.
जंगल की दुनिया
अब आपको थोड़ा रोमांच यानी थ्रिल पसंद है, तो पश्चिम बंगाल का सुंदरबन डेल्टा अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लें. ये जगह उन लोगों के लिए खास है जिन्हें नेचर और वाइल्डलाइफ पसंद है. ये जगह अपने विशाल मैंग्रोव जंगलों के लिए जानी जाती है.
सिक्किम का युक्सोम
अगर आपकी छुट्टी का मतलब सिर्फ होटल में बैठना नहीं बल्कि थोड़ा पसीना बहाना भी है, तो सिक्किम का युक्सोम आपको जरूर पसंद आएगा. युक्सोम पहाड़ों में ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है. आसपास के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और शांत वातावरण इसे हाइकिंग लवर्स के लिए बेस्ट जगह बनाता है.
काजीरंगा नेशनल पार्क
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में वाइल्डलाइफ देखने का मन है तो असम का काजीरंगा नेशनल पार्क आपकी ट्रेवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए. काजीरंगा खास तौर पर एक सींग वाले भारतीय गैंडे के लिए मशहूर है. जंगल सफारी के दौरान इन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में देखने का मौका मिल सकता है.