05 Sep 2026

त्योहारों के सीजन में ट्रेंडिंग पर है Anarkali, ये लेटेस्ट कुर्ता सेट देंगे आपको रॉयल लुक.

अनारकली कुर्ता

पूजा से लेकर फैमिली पार्टी तक सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो अनारकली कुर्ता सेट एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.

क्लासिक चार्म 

2026 के फेस्टिव फैशन में अनारकली का क्लासिक चार्म एक बार फिर ट्रेंड में है. इस बार ट्रेडिशनल डिजाइन के साथ-साथ फ्लोई पैटर्न, हल्की जरी, कंट्रास्ट दुपट्टे, अंगरखा कट और मॉडर्न केप स्टाइल भी शामिल हैं. 

फ्लोर लेंथ अनारकली

अगर आपको एंट्री लेते ही रॉयल फील चाहिए, तो फ्लोर लेंथ कलिदार अनारकली से बेहतर शायद ही कुछ हो. कई कलियों वाला इसका फ्लेयर घूमते ही शानदार मूवमेंट देता है. साथ ही तस्वीरों में भी काफी खूबसूरत लगता है.

अंगरखा स्टाइल

अंगरखा डिजाइन का चार्म कभी पुराना नहीं होता. इस डिजाइन में सामने की तरफ क्रॉसओवर पैटर्न और साइड में डोरी या टाई अप डिटेलिंग होती है. इससे लुक में ट्रेडिशनल और रॉयल दोनों तरह का टच आता है.

ए लाइन अनारकली

हर फेस्टिव आउटफिट को सिर से पैर तक भारी होना जरूरी नहीं है. इस सीजन हल्के रंगों और मिनिमल जरी वर्क वाले कुर्ता सेट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं.

शरारा और अनारकली

अगर आप अनारकली का फ्लेयर चाहती हैं लेकिन बॉटम में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो शरारा के साथ अनारकली सेट चुन सकती हैं. शॉर्ट या मिड लेंथ अनारकली कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड शरारा लुक को काफी मॉडर्न बनाता है.

मिरर वर्क

जिन्हें फेस्टिव सीजन में थोड़ा ज्यादा चमकना पसंद है, उनके लिए मिरर वर्क वाला अनारकली सूट बढ़िया ऑप्शन है. इस तरह के डिजाइन में छोटे मिरर, सीक्विन, गोल्डन बुट्टी और बॉर्डर वर्क लुक को काफी रिच बना देते हैं.

केप स्टाइल अनारकली

फेस्टिव फैशन में मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं तो केप स्टाइल अनारकली जरूर ट्राई करें. इसमें अनारकली के ऊपर मैचिंग या कंट्रास्ट केप लेयर होती है, जो बिना ज्यादा भारी दिखे आउटफिट को रॉयल बना देती है.