09 Sep 2026

साड़ी को रखना है सालों तक नया जैसा तो अपनाए ये आइडिया, कपड़े कभी नहीं लगेंगे पुराने जैसे.

धूप से बचाएं

कांजीवरम और बनारसी जैसी सिल्क साड़ियों में जरी का काम होता है. इन्हें तेज धूप और ज्यादा नमी से दूर रखना बेहतर है. साड़ी को प्लास्टिक में रखने के बजाय मुलायम सूती या मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें.

ठंडा पानी

कॉटन और जामदानी साड़ियों को धोते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. खासकर पहली कुछ धुलाई में इन्हें अलग धोना अच्छा रहता है, क्योंकि रंग निकलने की संभावना रहती है. इन्हें तेज धूप में सुखाने के बजाय छांव में सुखाएं.

प्यार से ट्रीटमेंट

जॉर्जेट और शिफॉन जैसी हल्की साड़ियों को वॉशिंग मशीन में डालना भारी पड़ सकता है. इन्हें हल्के डिटर्जेंट के साथ ठंडे पानी में हाथ से धोना बेहतर है. धोने के बाद साड़ी को निचोड़ने के बजाय तौलिए में हल्के से रोल करें.

क्रीज से न घबराएं

लिनेन जल्दी सिकुड़ या क्रिज हो सकता है, लेकिन इसकी देखभाल आसान है. इसे ठंडे पानी में धोएं और ड्रायर से बचें. चौड़े हैंगर पर सुखाना बेहतर है.

ऑर्गेंजा और टिश्यू

ऑर्गेंजा और टिश्यू साड़ियां बहुत डेलिकेट होती हैं. इन्हें बहुत कसकर फोल्ड करने से क्रीज पड़ सकती हैं. इन्हें हल्के तरीके से रोल करके या सॉफ्ट फोल्ड में रखें. अगर साड़ी में जरी या मेटैलिक वर्क है, तो ड्राई क्लीनिंग ज्यादा सेफ ऑप्शन हो सकता है.

रखें रंगों का ख्याल

बांधनी और लेहरिया जैसी साड़ियों की पहली धुलाई खास होती है. इन्हें अलग से ठंडे पानी और माइल्ड साबुन से धोना बेहतर है. हैवी डिटर्जेंट और सीधी धूप इनके खूबसूरत रंगों को फीका कर सकती है.

कसकर न मोड़ें

जिन साड़ियों पर भारी कढ़ाई, सीक्विन या जरी का काम हो, उन्हें बहुत कसकर फोल्ड न करें. मलमल या सॉफ्ट टिश्यू में लपेटकर रखें. साथ ही इन्हें नमी और परफ्यूम से दूर रखें. इससे मेटैलिक वर्क की चमक खराब हो सकती है.

साड़ी की लंबी जिंदगी

चाहे साड़ी कोई भी हो, कुछ महीनों में उसकी फोल्डिंग बदलते रहें. लंबे समय तक एक ही जगह से मोड़ने पर कपड़ा वीक हो सकता है. साड़ियों को प्लास्टिक कवर में रखने के बजाय कॉटन या मलमल बैग में रखना बेहतर है.