17 September, 2026

हनुमान अंश के वायरल सिंगर की बदल गई दुनिया, आंखों का इलाज कराएंगे CM

हनुमान अंश

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई हुई है.

हिट हुई फिल्म

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी मूवी ने लोगों के दिलों को छू लिया है. फिल्म से जुड़े हर शख्स आज स्टार बन गया है. 

स्टार बने एक्टर-डायरेक्टर

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, लीड एक्टर शोभिनव सत्य, सिंगर साधु तिवारी और निर्माता अनुप्रिया नागर की हर तरफ चर्चा हो रही है.

वायरल सिंगर

इनमें एक नाम इसके वायरल  सिंगर सुनील लोधी का है. नेत्रहीन सुनील लोकल ट्रेनों, गांवों की चौपालों में गाते थे, लेकिन अब स्टार बन गए हैं.

वायरल गाना

मूवी में उनका गाया गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे' वायरल हो गया है. भक्ति से भरा हुआ उनका भजन पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है.

जिंदगी बदली

सुनील लोधी बचपन से ही नेत्रहीन हैं. लेकिन इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी है.

इलाज की घोषणा

मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सुनील की आंखों का इलाज कराने का ऐलान किया है. उन्होंने सिंगर को 1 लाख की मदद देने की घोषणा की है.

सुनील के फैंस

सुनील के फैंस की लिस्ट में दर्शक, फिल्मी सितारों के अलावा नेता भी शामिल हो गए हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

सम्मान मिला

सुनील ने इंस्टा पर कई मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात के वीडियो पोस्ट किए हैं. सीहोर के नेता विकाश प्रिंस राठौड़ उन्हें सम्मानित करते हुए नजर आए.