20 September, 2026
नैचुरल ब्यूटी
मेकअप कभी भी नेचुरल ब्यूटी से अच्छा नहीं दिख सकता. ज्यादातर लड़कियां महंगे-महंगे मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं.
ब्यूटी हैबिट
इसके बजाय आपको रियल ब्यूटी में इनवेस्ट करना चाहिए. खूबसूरत दिखने के लिए ये 5 आदतें हर किसी को अपनानी चाहिए.
फेस वॉश
सबसे पहले अपना चेहरा साफ रखना जरूरी है. आयली या ड्राई, अपनी स्किन के हिसाब से अच्छा फेस वॉश इस्तेमाल करें.
पानी
रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना और बैलेंस्ड डाइट लेना भी स्किन की सेहत के लिए जरूरी है.
सनस्क्रीन
अक्सर लोग सनस्क्रीन को नजरअंदाज कर देते हैं. आपको हमेशा बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगानी चाहिए, इससे स्किन डैमेज कम होता है.
पूरी नींद
इसके अलावा पूरी नींद लेना भी जरूरी है. देर रात तक फोन चलाना और कम सोने से आपका चेहरा थका हुआ दिखता है.
साफ बाल
इसके साथ ही हमेशा अपने बालों को साफ और सुथरा रखें. साफ बालों से आपका पूरा लुक बेहतर हो जाता है.
फिट कपड़े
ऐसे कपड़े पहनें जो आपकी पर्सनैलिटी से मेल खाते हों. कपड़े हमेशा साफ और बिना क्रीज के होने चाहिए.
एक्सरसाइज
हल्की एक्सरसाइज़ और एक्टिव रहना आम सेहत के लिए फायदेमंद है. एक्सरसाइज करने से एजिंग स्लो होती है और फेस पर ग्लो आता है.