5 October, 2026
बदलता मौसम
सर्दियों का मौसम करीब आ रहा है. अब सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है.
हेल्दी ड्रिंक्स
मौसम बदलने के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है . ये 7 ड्रिंक्स आपको बदलते मौसम में बीमारियों से दूर रखेंगी.
हल्दी और अदरक का दूध
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाते हैं.
काढ़ा
तुलसी के पत्ते, काली मिर्च, अदरक और गुड़ से बना काढ़ा बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और गले की खराश के लिए एक अचूक उपाय है.
शहद और नींबू का गुनगुना पानी
यह ड्रिंक शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है. इसे रोज सुबह खाली पेट पीना चाहिए.
हर्बल ग्रीन टी
ग्रीन टी, कैमोमाइल टी या पुदीने की चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से फ्लू से लड़ने की ताकत देते हैं.
सब्जियों का सूप
गाजर, टमाटर, पालक और ब्रोकली जैसी मौसमी सब्जियों का गर्म सूप बनाकर पिएं. यह शरीर को जरूरी विटामिन्स और गर्माहट देता है.
आंवला और एलोवेरा जूस
सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा का जूस गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से मौसमी संक्रमण का खतरा बहुत कम हो जाता है.
नारियल पानी
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और कमजोरी दूर करता है.