06 Oct 2026
किसी फंक्शन में खास दिखने के लिए पहननी है अलग अंदाज में साड़ी, तो एक बार यहां जरूर देखें.
महिला को पसंद
साड़ी पहनना ज्यादातर भारतीय महिला को पसंद होता है. शादी हो, पार्टी हो, ऑफिस का कोई खास फंक्शन या फिर कोई पूजा का कार्यक्रम, साड़ी हर मौके पर अलग ही निखार देती है.
पेटीकोट
साड़ी पहनने के लिए एक चीज कई महिलाओं को परेशान करती है और वो है पेटीकोट. कई बार पेटीकोट पहनना हैवी लगता है, गर्मी में और दिक्कत होती है.
स्मार्ट तरीका
फैशन की दुनिया में एक स्मार्ट तरीका तेजी से पसंद किया जा रहा है, जिसमें पेटीकोट के बिना भी साड़ी को आराम से कैरी किया जा सकता है. दरअसल, साड़ी को पेटीकोट के बजाय अलग तरह के बॉटम वियर के साथ स्टाइल किया जा सकता है.
शेपवियर
पेटीकोट की जगह शेपवियर इस्तेमाल करने से साड़ी का फॉल भी ज्यादा साफ दिखाई देता है. खासकर जिन महिलाओं को साड़ी में स्लिम और स्मार्ट लुक पसंद है, उनके लिए ये तरीका काफी अच्छा है. साथ ही इसमें कमर पर ज्यादा कपड़ा इकट्ठा नहीं होता है.
फिटेड बॉटम वियर
गर्मियों में जब कई परतों वाले कपड़े पहनना मुश्किल लगता है, तब हल्का और फिटेड बॉटम वियर साड़ी को संभालने का सबसे आसान ऑप्शन बन सकता है. हालांकि, इसे चुनते हुए अपनी बॉड़ी का शेप और साड़ी के फैब्रिक का ध्यान रखना जरूरी है.
सही बॉटम
अगर आपकी साड़ी हल्की और फ्लोई फैब्रिक वाली है तो सही फिटिंग वाला बॉटम उसे खूबसूरत ड्रेप देने में मदद कर सकता है. वहीं, भारी साड़ी के लिए ऐसा ऑप्शन चाहिए जो साड़ी का वजन आसानी से संभाल सके.