7 October, 2026
चाय-कॉफी
भारत में ज्यादातर लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन खाली पेट ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
हेल्दी ड्रिंक्स
चाय को छोड़कर आपको कुछ हेल्दी पीना चाहिए. यहां आपको पांच हेल्दी ड्रिंक्स के ऑप्शन बताए गए हैं.
सादा गुनगुना पानी
रात भर सोने के बाद शरीर में हल्की पानी की कमी हो जाती है, जिसे गुनगुना पानी दूर करता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करता है.
गुनगुना नींबू पानी
गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इससे विटामिन-C भी मिलता है.
शहद और गुनगुना पानी
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको ऊर्जा मिलती है और दिनभर थकावट नहीं होती.
जीरा पानी
रातभर भीगे हुए जीरे को उबालकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है. जीरे वाला पानी पीने से गैस से भी राहत मिलती है.
मेथी पानी
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आप रात में मेथी भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पी लें.
मेथी पानी
मेथी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत अच्छा होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
एलोवेरा जूस
पाचन को बेहतर बनाने और त्वचा की चमक के लिए एलोवेरा जूस पीना चाहिए. यह थोड़ा कड़वा, लेकिन फायदेमंद होता है.