8 October, 2026

पीरियड्स के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

दर्द से राहत

पीरियड्स के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

सिकाई

सबसे पहले तो गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें. इसे पेट या कमर पर रखकर सिकाई करें, जिससे मांसपेशियों का आराम मिलेगा.

अदरक और अजवायन की चाय

पीरियड्स के शुरुआती तीन दिनों में अदरक या अजवायन डालकर उबाला हुआ पानी पीने से पेट में ऐंठन, गैस और ब्लोटिंग से राहत मिलती है.

पुदीने की चाय

पुदीने की चाय शरीर और मन को शांत करने में मदद करती है. इससे मांसपेशियों की अकड़न से राहत मिलती है.

हाइड्रेटेड रहें

दिन भर खूब सारा गुनगुना पानी पिएं. डिहाइड्रेशन से दर्द बढ़ सकता है, इसलिए पानी पीते रहें.

तेल की मसाज

पुदीने या सेज के तेल में नारियल के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पेट के निचले हिस्से और पीठ पर मालिश करें. इससे राहत मिलेगी.

योग करें

योग के कुछ आसन भी दर्द से राहत दिलाने का काम करते हैं. आप बालासन और मार्जरीआसन आसन कर सकते हैं.

दवा लें

अगर दर्द इतना तेज है कि आप अपना रोजमर्रा का काम नहीं कर पा रहीं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खाएं.