20 October, 2026

भारत में इन जगहों पर होती है रावण की पूजा

20 October, 2026

दशहरे के दिन रावण के पुतले को जलाकर लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं.

20 October, 2026

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां रावण की पूजा की जाती है.

बिसरख

उत्तर प्रदेश के बिसरख गांव के लोग मानते हैं कि रावण के पिता विश्रवा के नाम पर इस गांव का नाम पड़ा. इसलिए वे रावण की पूजा करते हैं.

मंदसौर

मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को दामाद माना जाता है, इसलिए दशहरे पर यहां रावण की पूजा की जाती है.

गढ़चिरौली

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गोंड जनजाति ना केवल रावण, बल्कि उनके पुत्रों की पूजा भी करती है.

कानपुर 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावण का 135 साल पुराना मंदिर है, जो सिर्फ दशहरे के दिन पूजा के लिए खुलता है.

मथुरा 

मथुरा में सारस्वत ब्राह्मण समुदाय के लोग दशहरा के दिन रावण की पूजा करते हैं. 

मंडोर

राजस्थान के मंडोर में रहने वाले मौदगील ब्राह्मण खुद को रावण का वंशज मानते हैं और दशहरा के दिन रावण का श्राद्ध करते हैं.