25 Oct 2026
इस करवा चौथ पर हाथों के अलावा पैरों की बढ़ाएं खूबसूरती, आलता के लगाएं ये डिजाइन
पैरों की खूबसूरती
करवा चौथ के मौके पर हर महिला चाहती है कि इस खास दिन उसका लुक सबसे अलग दिखे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हाथों के साथ पैरों को भी खूबसूरत बनाया जाए?
ट्रेडिशनल लुक
इस बार करवाचौथ पर पैरों में आलता लगाकर अपने ट्रेडिशनल लुक को और शानदार बना सकती हैं. लाल रंग का आलता भारतीय पारंपरिक शृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है.
उंगलियों पर लाल आलता
अगर आपको क्लासिक लुक पसंद है, तो पैरों की उंगलियों को लाल आलता से रंग सकती हैं. ये डिजाइन बहुत आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. साड़ी के साथ इसकी खूबसूरती अलग ही लगती है.
कमल के फूल वाला डिजाइन
पैरों के बीच में कमल का फूल बनाकर आसपास हल्का डिजाइन लगाएं. उंगलियों पर लाल आलता लगाएं. ये डिजाइन लहंगे और ट्रेडिशनल साड़ी के साथ बहुत ही शानदार लगता है.
मेहंदी और आलता
अगर कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो पैरों पर मेहंदी के साथ आलता लगाएं. मेहंदी की बारीक बेलों के बीच लाल आलता आपके पैरों को खूबसूरत लुक देगा.
फूल-पत्तियों वाला डिजाइन
फूलों और पत्तियों से बना आलता डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें भरा हुआ पैटर्न पसंद है. इसे बनाने में थोड़ा टाइम जरूर लगेगा, लेकिन तैयार होने के बाद लुक शानदार लगेगा.
सिल्वर टच वाला आलता
लाल आलते के साथ सिल्वर या व्हाइट रंग की छोटी बिंदियां या पतली आउटलाइन बनाएं. रंगो का ये कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देता है. करवा चौथ के दिन आप इस तरह का आलता भी लगा सकती हैं.
मिनिमल आलता डिजाइन
ज्यादा भरा हुआ डिजाइन पसंद नहीं है? तो पैरों के किनारों और उंगलियों पर पलती लाल लाइनें बनाएं. ये सिंपल डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लगेगा. अच्छी बात है कि इस तरह का आलता लगाने में कुछ ही मिनट लगते हैं.