03 Nov 2026

त्योहारों और शादियों में चाहिए सबसे अलग लुक? करीना-रश्मिका के मिरर वर्क आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन

फैशन टिप्स

अगर आप भी अपनी पुरानी साड़ियों और लहंगों से बोर हो चुकी हैं, तो बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाओं से फैशन टिप्स ले सकती हैं.

रश्मिका मंदाना 

करीना कपूर खान और रश्मिका मंदाना ने अपने शानदार मिरर वर्क आउटफिट्स से साबित कर दिया है कि इस सीजन चमक-धमक वाला फैशन फिर ट्रेंड में है

मिरर वर्क का जादू

हाल ही में करीना कपूर खान लाल रंग के अर्पिता मेहता कुर्ता सेट में नजर आईं. उनके कुर्ते के ऊपरी हिस्से और दुपट्टे के बॉर्डर पर खूबसूरत मिरर वर्क था. वहीं, मुंबई में स्वदेश की एनिवर्सरी पार्टी में रश्मिका मंदाना ने पर्पल रंग की साड़ी पहनी.

क्यों खास है मिरर वर्क?

मिरर वर्क को शीशा एम्ब्रॉयडरी भी कहा जाता है. ये आर्ट राजस्थान और गुजरात की ट्रेडिशनल कढ़ाई से जुड़ी है. इसमें कपड़ों पर छोटे शीशों को रंगीन धागों से सजाया जाता है. कुछ समुदायों में इसे बुरी नजर से बचाने वाला भी माना जाता है.

प्रिंसेस लुक

अगर आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है, तो आप पेस्टल कलर का स्कर्ट और केप सेट भी पहन सकती हैं. इसमें मिरर वर्क, जरी, सीक्विन और धागों की खूबसूरत कढ़ाई परफेक्ट फेस्टिव लुक देगी.

रॉयल अंदाज

जॉर्जेट शरारा सेट भी इस फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट रहेगा. इसमें मिरर वर्क वाला पेप्लम टॉप और खूबसूरत दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा सकता है. मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन के लिए ये बहुत ही बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

बॉडीकॉन ड्रेस

अगर आपको फेस्टिवल में ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन लुक भी चाहिए तो, आप मिरर वर्क वाली बॉडीकॉन ड्रेस भी पहन सकती हैं. यानी अगर आप ट्रेडिशनल से हटकर ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो ये ड्रेस पार्टी में अलग पहचान दिला सकती है.

कशीदा साड़ी भी ट्रेंड में

चिकनकारी शरारा सेट शाम की पार्टियों के लिए शानदार है. वहीं, कशीदा मिरर वर्क साड़ी भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है. इस साड़ी के साथ भारी नेकलेस की जगह खूबसूरत चांदबालियां पहनें.