Home राज्य उद्धव ठाकरे ने टैक्स को लेकर केंद्र से किया सवाल

उद्धव ठाकरे ने टैक्स को लेकर केंद्र से किया सवाल

by Rashmi Rani
0 comment
उद्धव ठाकरे ने टैक्स को लेकर केंद्र से किया सवाल

12 Feb 2024

नई दिल्ली में आयोजित हालिया विरोध प्रर्दशनों का किया जिक्र

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार को राज्य के विकास के लिए, टैक्स के रूप में महाराष्ट्र से जमा की गई राशी का 50 प्रतिशत हिस्सा वापस करना चाहिए। रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने इसी तरह की मांगों को लेकर कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हालिया विरोध प्रर्दशनों का भी जिक्र किया।
ठाकरे ने दावा किया कि जब महाराष्ट्र टैक्स के रूप में केंद्र को एक रुपया भेजता है, तो उसे केवल 7 पैसे वापस मिलते हैं। उन्होंने केंद्र से सवाल किया कि बची राशि का क्या होता है? आप किस प्रकार की रेवड़ियां बांटते हैं?

ठाकरे ने कहा मैं कह रहा हूं कि जब महाराष्ट्र आपको एक रुपया देता है, तो राज्य के विकास के लिए हमें इसका आधा हिस्सा वापस दे दें। आप हमारे राज्य को लूट रहे हैं। जब हम सत्ता में आएंगे, तो मैं महाराष्ट्र की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मौजूदा कर-साझाकरण नीति को बदलने पर जोर दूंगा। बता दें 7 फरवरी को सीएम सिद्धरमैया के नेतृत्व में राज्य के साथ हुए “अन्याय” को लेकर विरोध जाहिर किया था। केंद्र के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद 8 फरवरी को सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व में केरल के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के नेताओं और सांसदों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?