Home राष्ट्रीय आज फिर किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू, शंभू बार्डर पर डटे किसान

आज फिर किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू, शंभू बार्डर पर डटे किसान

by Farha Siddiqui
0 comment
आज फिर किसानों का दिल्ली चलो मार्च शुरू, शंभू बार्डर पर डटे किसान

14 February 2024 

किसान आज एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए अंबाला के पास शंभू बार्डर पर इकठ्ठा हुए, जिसके चलते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की अपनी कोशिश में हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने की फिर से कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास जमा हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे आंसू गैस के कई गोले दागे।

आपको बता दें कि मंगलवार को, प्रदर्शनकारी किसानों की पजांब-हरियाणा बार्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हुई थी। किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की थी। पुलिस के साथ कई घंटों तक चली झड़प के बाद किसान नेताओं ने दिन भर के लिए विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को शंभू सीमा से मार्च फिर से शुरू करेंगे। शंभू सीमा के पास किसानों ने सीमेंट से बने अवरोधक हटाने के लिए ट्रैक्टर इस्तेमाल किए थे। ये अवरोधक प्रदर्शनकारी किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए घग्गर नदी पुल पर हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड के हिस्से के तौर पर रखे गए थे।

हरियाणा पुलिस ने कहा था कि हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की और कहा कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने ऐलान किया है कि किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य  की गारंटी के लिए कानून बनाने समेत अपनी कईं मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए विरेध प्रदर्शन कर रहे है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?