गृह मंत्री अमित शाह का दावा है कि भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा है कि भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमित शाह ने ये बयान उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत पिछले एक दशक में हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ा है। अमित शाह के मुताबिक दुनिया आज भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। बीते नौ सालों में भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से उठकर अब पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के जरिये दुनिया की धीमी होती जीडीपी को गति देने की कोशिश हो रही है।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Live Times News के साथ जुड़े रहें।
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram