Home अपराध जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

by Rashmi Rani 7 July 2024, 9:12 AM IST (Updated 20 August 2025, 2:35 PM IST)
7 July 2024, 9:12 AM IST (Updated 20 August 2025, 2:35 PM IST)
Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए, जबकि 2 जवान शहीद हो गए.

07 July, 2024

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए, वहीं दो जवान शहीद हो गए. 4 अन्य आतंकियों के अब भी छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले के फ्रिसल चिन्निगम और मोडेरगाम इलाकों में हुई.

घर में छिपे हुए थे आतंकी

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी का पता चला तो एंटी टेररिस्‍ट ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. इस मुठभेड़ 4 आतंकी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों से लड़ते हुए 2 जवानों की जान चली गई. उन्होंने कहा कि फ्रिसल चिन्निगम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकियों ने हमला करना शुरू कर दिया. इसके बाद मोदेरगाम गांव में एक घर को निशाना बनाया, जहां आतंकी छिपे हुए थे. इस पर सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय पुलिस ने घर पर धावा बोल दिया.

आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर हमला किया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया, जिनकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कुलगाम के फ्रिसल इलाके में एक और मुठभेड़ हुई. ड्रोन फुटेज में भीषण गोलीबारी में मारे गए 4 आतंकियों के शव दिखाई दे रहे हैं. इस कार्रवाई में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. हालांकि भारी गोलीबारी के कारण आतंकियों के शव बरामद नहीं किए गए हैं, क्योंकि सुरक्षाबलों को संदेह है कि अभी वहां और भी आतंकी छिपे हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?